Latest News
बदलते मौसम और प्रदूषण में वरदान है यह ‘जादुई’ देसी ड्रिंक, छाती में जमा कफ और गले की खराश होगी छू-मंतर कुंडा विधायक राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह फिर हुए ‘हाउस अरेस्ट’, मुहर्रम पर तनाव की आशंका के चलते प्रशासन का बड़ा एक्शन अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी के 64वें जन्मदिवस पर कोरबा पावर लिमिटेड में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन; 581 यूनिट रक्त संग्रहित, 1000 पौधों का किया गया रोपण अयोध्या राम मंदिर घोटाला: SIT की रिपोर्ट के बाद ताबड़तोड़ एक्शन; 3 आरोपी गिरफ्तार, चंपत राय पर विपक्ष का सीधा वार छत्तीसगढ़: नगरीय निकायों को बड़ी राहत, मरम्मत और संधारण के लिए ₹22.06 करोड़ की आपात निधि जारी वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर सीएम साय ने अर्पित की अंजलि, कहा- “विकास के साथ विरासत
Home » छत्तीसगढ़ » रायपुर में सर्राफा कारोबारी के घर से 86 किलो चांदी के जेवर की लूट, कीमत 1.5 करोड़, प्रोफेशनल गिरोह ने घटना को दिया अंजाम

रायपुर में सर्राफा कारोबारी के घर से 86 किलो चांदी के जेवर की लूट, कीमत 1.5 करोड़, प्रोफेशनल गिरोह ने घटना को दिया अंजाम 

Share:

 

Crime News Raipur Chhattisgarh: रायपुर के सदरबाजार में एक सर्राफा कारोबारी के घर से 86 किलो चांदी के जेवर लूट लिए गए। इस वारदात की कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। घटना को प्रोफेशनल गिरोह ने अंजाम दिया है।

घटना का विवरण
पीड़ित कारोबारी राहुल गोयल आगरा से 150 किलो चांदी के जेवर लेकर रायपुर आया था। उसने 64 किलो चांदी के जेवर लोकल कारोबारियों को सप्लाई कर दिए थे और बाकी 86 किलो चांदी अपने फ्लैट में रखी थी। आरोपियों ने कारोबारी की तगड़ी रेकी की और घटना को अंजाम दिया।

पीड़ित कारोबारी आगरा का रहने वाला है
पीड़ित कारोबारी राहुल गोयल मूलतः आगरा का रहने वाला है,वह CFA कंपनी की चांदी लेकर हर पंद्रह दिन में रायपुर आता था। इस बार भी वह वह 150 किलो चांदी के जेवर लेकर रायपुर आया था। करीब 64 किलो चांदी के जेवर लोकल कारोबारियों को सप्लाई कर चुका था। इसी दौरान रेकी होने की आशंका है। बचत के 86 किलो जेवर अपने फ्लैट में ही रखा था।

आरोपियों की संख्या
घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की संख्या आधा दर्जन से अधिक होने और चांदी को ले जाने के लिए वाहन का इस्तेमाल करने की भी आशंका जताई जा रही हैं।

आरोपियों की करतूत
आरोपियों ने दरवाजा खुलवाने के लिए राहुल को नाम लेकर बुलाया, इससे स्पष्ट हैं कि आरोपियों ने कारोबारी के संबंध में काफी जानकारी जुटाई है। कारोबारी ने जैसे दरवाजा खोला उसे क्लोरोफॉर्म सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने चांदी के जेवर लूट लिए और जाते समय आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया और बेहोश राहुल को बालकनी के एक हिस्से में रस्सी से बांध दिया। और बालकनी से एक मोटो रस्सी के सहारे नीचे उतरकर फरार हो गए। आरोपियों ने CCTV कैमरे का DVR भी अपने साथ ले गए।

पुलिस जांच
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस CCTV फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

Leave a Comment

latest news