Home » छत्तीसगढ़ » Chhattisgarh देवरी पिकनीक स्पॉट में बड़ा दर्दनाक हादसा: हसदेव नदी के तेज बहाव में दो युवक,एक युवती बहे.. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

Chhattisgarh देवरी पिकनीक स्पॉट में बड़ा दर्दनाक हादसा: हसदेव नदी के तेज बहाव में दो युवक,एक युवती बहे.. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

Share:

 

पांच युवक युवती हसदेव नदी में नहाने के दौरान डूब गए,दो को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि तीन अब भी लापता है,अंधेरा होने के कारण शनिवार रात में रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा ,आज सुबह से फिर खोजबीन शुरु की जाएगी

A major tragic accident occurred at “Deori Picnic Spot” in Janjgir Champa, Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में स्थित देवरी पिकनिक स्पॉट पर शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हुआ। पिकनिक मनाने गए पांच लोग हसदेव नदी में डूब गए, जिनमें से दो को बचा लिया गया है, जबकि तीन लोग अभी भी लापता हैं।

हादसे का कारण

जानकारी के अनुसार बिलासपुर से दो युवक दयालबंद निवासी अंकुर कुशवाहा (28 वर्ष) और अशोक नगर निवासी आशीष भोई (26 वर्ष) और दो युवती सरकंडा निवासी युवती स्वर्णा रेखा ठाकुर (30 वर्ष) और मोनिका सिन्हा पिकनिक मनाने देवरी पहुंचे थे। उन्होंने अपने कॉलेज के दोस्त अर्जुनी अकलतरा निवासी लक्ष्मी शंकर राय को भी देवरी बुलाया।
पांचों लोग शाम करीब 5 से 6 बजे के आसपास नदी में नहाने के लिए उतरे थे। अंधेरा होने के कारण उन्हें नदी की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाया और वे गहरे पानी की ओर चले गए। इस दौरान, वे नदी के तेज बहाव में बहने और डूबने लगे।

स्थानीय लोगों ने दो को बचाया

नदी किनारे मौजूद स्थानीय लोगों ने डूबते हुए देखकर तुरंत नदी में छलांग लगाई और बचाने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने जांजगीर-चांपा जिले के लक्ष्मी शंकर राय (अकलतरा)और बिलासपुर की मोनिका सिन्हा( पुलिस लाइन)को बचा लिया। हालांकि, तीन लोग नदी के तेज बहाव में बह गए और लापता हो गए।

लापता लोगों की जानकारी

लापता लोगों में स्वर्णरेखा ठाकुर (सरकंडा, बिलासपुर), अंकुर (दयालबंद, बिलासपुर) और आशीष भोई (अशोक नगर, बिलासपुर) शामिल हैं।

आगे की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पंतोरा पुलिस को दी। पुलिस और SDRF की टीम गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची और ASP उमेश कश्यप ने भी हादसे की पुष्टि की। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन को शनिवार रात में रोक दिया गया है । लापता युवक युवती के परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच गए उनका रो रो कर बुरा हाल है, स्थानीय लोगों में भी
गहरा शोक व्याप्त है। आज रविवार सुबह से फिर से खोजबीन शुरू की जाएगी ।

Leave a Comment