Latest News
ममता बनर्जी का बदला राजनीतिक अंदाज: दिल्ली की रैली में सोनिया गांधी को बताया अपनी नेता, विपक्षी समीकरणों पर टकटकी ‘ये हिंदुस्तान आपके अब्बू जान का नहीं…’: रामलीला मैदान रैली पर बीजेपी का राहुल गांधी पर तीखा पलटवार, मेगा रैली को बताया ‘फ्लॉप शो’  वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे से गूंजा रामलीला मैदान: विपक्ष ने दिखाई एकजुटता, 10 लाख की भीड़ का दावा .. देखें तस्वीर छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं से मिली नई ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार कोरबा कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई: काम में लापरवाही और अनुपस्थिति पर पटवारी निलंबित 32 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर लौटेगी ‘मोहरा’: जानिए कैसे एक ‘अंधे विलेन’ के दम पर बनी थी 90 के दशक की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर!
Home » छत्तीसगढ़ » CG News:रायगढ़ में दोहरे हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा

CG News:रायगढ़ में दोहरे हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा

Share:

 

CG News:रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम रायकेरा में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मृतक के बेटे रविशंकर सिदार और रिश्तेदार रामप्रसाद सिदार शामिल हैं। हत्या का कारण एनटीपीसी मुआवजा राशि के बंटवारे को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद बताया गया है।

मृतकों में घुराउ राम सिदार (55) और उनकी सास सुकमेत उर्फ सुखमेत सिदार (70) शामिल है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, 3 अक्टूबर को ग्राम रायकेरा के कोटवार सकिर्तन राठिया ने पुलिस को सूचना दी कि गांव में दो लोगों की लाश उनके घर की परछी में पड़ी है। सूचना मिलते ही एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी, थाना प्रभारी कुमार गौरव, एफएसएल टीम व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच में सामने आया कि दोनों की गला घोंटकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला दबाने और मारपीट से मौत की पुष्टि हुई।
ऐसे मिला सुराग
जांच के दौरान पुलिस को संदेह मृतक के बेटे रविशंकर सिदार और रिश्तेदार रामप्रसाद सिदार उर्फ गरिहा पर गया। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों ने स्वीकार किया है कि, रविशंकर का अपने पिता घुराउ राम सिदार से एनटीपीसी मुआवजे की रकम को लेकर लंबे समय से विवाद था। रामप्रसाद सिदार भी इस संपत्ति विवाद में शामिल था और उसने रविशंकर को कई बार उकसाया। 2 अक्टूबर की शाम दोनों ने मिलकर घुराउ राम की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। जब सुखमेत सिदार ने विरोध किया तो उसकी भी गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रस्सी को बरामद कर लिया है।
पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता
थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव
एसडीओपी धरमजयगढ़: सिद्धांत तिवारी
एएसआई खेमराज पटेल, रामसजीवन वर्मा
प्रधान आरक्षक पारसमणि बेहरा
आरक्षक हरीश पटेल, चंद्रशेखर चंद्राकर, प्रदीप तिग्गा
स्थानीय सहयोगी कालिया गुप्ता
एसपी दिव्यांग पटेल ने कहा कि, घटना अत्यंत गंभीर थी। समय रहते कड़ी जांच कर आरोपियों को पकड़ना पुलिस की बड़ी उपलब्धि है। परिवार में जमीन और मुआवजे को लेकर विवादों के कारण ऐसी घटनाएं निंदनीय हैं। भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

latest news