Latest News
रेलवे की बड़ी कामयाबी: चांपा-गेवरारोड सेक्शन के मड़वारानी स्टेशन पर नई लूप लाइन शुरू, ट्रेनों की लेटलतीफी से मिलेगी मुक्ति राशन वितरण में गेम चेंजर बनेगा SARTHAK-PDS फेज-2, सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी का जताया आभार। दीदी की ‘नाव’ से भगवा ‘जहाज’ की ओर दौड़! चुनावी हार के बाद TMC सांसदों को अचानक याद आया ‘कमल का फूल’ न्याय के बदले मिला आरोप! 23 किलो चांदी लेकर चले व्यापारी की व्यथा सुन कोरबा में फूटा गुस्सा मिशन बिलासपुर: भूपेश बघेल ने आरएसएस, भाजपा और कथावाचकों को एक साथ लपेटा, छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमाई केरल में सियासी भूचाल: ED की रेड के बाद तनाव, विजयन का राहुल गांधी और BJP पर तीखा हमला
Home » छत्तीसगढ़ » पूर्व गृहमंत्री ननकी राम धरना देने रायपुर पहुंचे, हलचल तेज हुई, मनाने की कोशिश

पूर्व गृहमंत्री ननकी राम धरना देने रायपुर पहुंचे, हलचल तेज हुई, मनाने की कोशिश

Share:

 

रायपुर। पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने कोरबा जिले के कलेक्टर अजीत वसंत को जिले से हटाने की मांग को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

पूर्व गृहमंत्री कंवर लगातार कलेक्टर को हटाने की मांग कर रहे हैं और इसी मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने धरने पर बैठने की बात भी उन्होंने कही थी। वहीं ननकीराम कंवर सीएम हाउस के सामने धरने पर बैठने के लिए रायपुर भी पहुंच चुके हैं, लेकिन उनके रायपुर पहुँचते ही हलचल शुरू हो गई।

पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर जैसे ही रायपुर पहुंचे पुलिस ने उन्हें रोककर घेराबंदी कर ली। इस दौरान पुलिस के बड़े अधिकारी, SDM और कई जवान मौजूद है। पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर को एम्स अस्पताल के पास एक भवन में घेराबंदी कर के रखा गया है। भाजपा के कई दिग्गज नेता और कार्यकर्ता ननकीराम कंवर को मनाने के लिए पहुंचे हुए हैं। इतना ही पूर्व गृहमंत्री के बेटे संदीप कंवर भी अपने पिता को मानाने के लिए पहुंचे हैं और उन्हें मनाने की कोशिश कर रहे हैं।

Leave a Comment