Latest News
कोरबा: धान खरीदी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तुमान और कोरकोमा के प्रबंधक हटाए गए दंतेवाड़ा में चिकित्सा क्रांति: चूड़ी बेचने वाली शांति को मिला ‘नया घुटना’, जिला अस्पताल में पहली बार हुई सफल नी-रिप्लेसमेंट सर्जरी रायपुर में गूंजेगा ‘इंडिया-इंडिया’ का शोर! कीवियों से भिड़ेगी टीम इंडिया, टिकटों की मारामारी शुरू खनिज हब बना छत्तीसगढ़: 17,000 करोड़ राजस्व का लक्ष्य, लीथियम नीलामी में देश का पहला राज्य अश्लील डांस कांड: एसडीएम की मौजूदगी में उड़ी नियमों की धज्जियां, जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा गणतंत्र दिवस पर राजभवन में सजेगा ‘जनशक्ति’ का दरबार: राज्यपाल ने प्रदेश की 38 हस्तियों को किया आमंत्रित
Home » कोरबा » कोरबा: भाई को बचाने कूदा छोटा भाई तेज बहाव में बहा…

कोरबा: भाई को बचाने कूदा छोटा भाई तेज बहाव में बहा…

Share:

कोरबा, 04 अक्टूबर।  : कोरबा के राताखार एनीकेट डैम में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां पवन सिंह नामक युवक ने अपने बड़े भाई श्याम सिंह को डूबने से बचाने के लिए पानी में छलांग लगाई, लेकिन तेज बहाव में बह गया और लापता हो गया। श्याम सिंह को तो सुरक्षित बाहर निकाला गया, लेकिन पवन सिंह की तलाश अभी भी जारी है।

पवन सिंह अपने दोस्तों के साथ डैम पर पिकनिक मनाने गया था। नहाने के दौरान श्याम डूबने लगा, तब पवन ने उसे बचाने के लिए साहसिक कदम उठाया, लेकिन खुद ही पानी में फंस गया। सूचना मिलते ही पुलिस और नगर सेना की गोताखोर टीम मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू किया, लेकिन डैम में पानी का अधिक स्तर और तेज बहाव अभियान को कठिन बना रहा है।

पवन के बड़े भाई गणेश सिंह ने बताया कि पवन परिवार में सबसे छोटा और लाडला था, जो मजदूरी कर परिवार की मदद करता था।

 

Leave a Comment