Latest News
आंध्र प्रदेश के तट से टकराया भीषण चक्रवात ‘मुरासु’, 120 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही हवाएं; ओडिशा-पुडुचेरी में अलर्ट धीरेंद्र शास्त्री की राम-कृष्ण टिप्पणी पर गर्माई राजनीति: दिग्विजय बोले ‘मूर्ख’, बघेल का कटाक्ष- ‘रेबीज की जांच हो’ रायपुर: श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने पार किया 45 हजार बाल शल्य चिकित्सा का ऐतिहासिक आंकड़ा, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जताई खुशी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर दौरा आज: ‘विकसित भारत संकल्प पार्क’ का करेंगे उद्घाटन,दौरे का पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल राज्योत्सव कार्यक्रम के दौरान एक पत्रकार के साथ मारपीट का मामला सामने आया, CAF आरक्षक निलंबित अरब सागर में भारतीय नौसेना का बड़ा पराक्रम: 48 घंटे के सुनियोजित रेस्क्यू ऑपरेशन में मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अजिनी’ और 20 क्रू मेंबर्स सुरक्षित मुक्त
Home » कोरबा » बालको के रामलीला मैदान में विजयादशमी उत्सव धूमधाम संपन्न

बालको के रामलीला मैदान में विजयादशमी उत्सव धूमधाम संपन्न

Share:

 

बालकोनगर, 03 अक्टूबर 2025। विजयादशमी के पावन अवसर पर बालकोनगर के रामलीला मैदान में भगवान श्रीराम, माता सीता एवं हनुमान जी की भव्य झांकियों और रावण-दहन कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ किया गया।

 

 

पूजा-अर्चना की शुरुआत बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने की। इस अवसर पर सीईओ सहित बालको परिवार के अन्य सदस्यों ने भगवान श्रीराम की आराधना कर कंपनी और क्षेत्र की निरंतर प्रगति एवं समृद्धि की कामना की।

बालको नगरवासियों ने बालको सार्वजनिक विजयादशमी समिति द्वारा आयोजित इस भव्य उत्सव में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशाल रामलीला मंचन और रावण दहन का कार्यक्रम धर्म, सत्य और सद्गुणों की शक्ति के असत्य और अन्याय पर विजय का प्रेरणादायी प्रतीक बना। आकर्षक सजावट और नौ दिनों तक आयोजित रामलीला प्रस्तुतियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में बालकोनगर और आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु एवं दर्शक पहुंचे।
रामलीला मैदान में आयोजित यह सार्वजनिक विजयादशमी बालकोनगर की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान बन चुकी है। 44 वर्षों से यह आयोजन अपनी गौरवशाली परंपरा का उत्सव मना रहा है।