Latest News
आंध्र प्रदेश के तट से टकराया भीषण चक्रवात ‘मुरासु’, 120 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही हवाएं; ओडिशा-पुडुचेरी में अलर्ट धीरेंद्र शास्त्री की राम-कृष्ण टिप्पणी पर गर्माई राजनीति: दिग्विजय बोले ‘मूर्ख’, बघेल का कटाक्ष- ‘रेबीज की जांच हो’ रायपुर: श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने पार किया 45 हजार बाल शल्य चिकित्सा का ऐतिहासिक आंकड़ा, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जताई खुशी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर दौरा आज: ‘विकसित भारत संकल्प पार्क’ का करेंगे उद्घाटन,दौरे का पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल राज्योत्सव कार्यक्रम के दौरान एक पत्रकार के साथ मारपीट का मामला सामने आया, CAF आरक्षक निलंबित अरब सागर में भारतीय नौसेना का बड़ा पराक्रम: 48 घंटे के सुनियोजित रेस्क्यू ऑपरेशन में मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अजिनी’ और 20 क्रू मेंबर्स सुरक्षित मुक्त
Home » कोरबा » कलेक्टर विवाद मुद्दे पर मुख्यमंत्री खुद ननकी राम कंवर से चर्चा कर सकते हैं..

कलेक्टर विवाद मुद्दे पर मुख्यमंत्री खुद ननकी राम कंवर से चर्चा कर सकते हैं..

Share:

 

कोरबा। पूर्व मंत्री ननकी राम कंवर की शिकायत के बाद कोरबा कलेक्टर अजीत बंसत के खिलाफ बिलासपुर कमिश्नर से जांच प्रतिवेदन मांगा गया है। सूत्रों के अनुसार, कमिश्नर संभवतः शुक्रवार तक अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर सकते हैं।

पूर्व मंत्री कंवर ने कलेक्टर पर 14 बिंदुओं में गंभीर आरोप लगाए हैं और उनकी तैनाती के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। कंवर ने 4 अक्टूबर को सीएम हाउस के सामने धरने पर बैठने की चेतावनी भी दी है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पहले ही मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई की पुष्टि की है। उन्होंने बिलासपुर कमिश्नर सुनील सोनी से जांच रिपोर्ट मांगी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री खुद ननकी राम कंवर से इस मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं। सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि जांच पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ होगी।

इस मामले ने प्रशासनिक महकमे में हलचल पैदा कर दी है और राज्य स्तर पर भी चर्चा का विषय बन गया है। आगामी जांच रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा कि कोरबा कलेक्टर के खिलाफ क्या कार्रवाई होगी।