Latest News
आंध्र प्रदेश के तट से टकराया भीषण चक्रवात ‘मुरासु’, 120 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही हवाएं; ओडिशा-पुडुचेरी में अलर्ट धीरेंद्र शास्त्री की राम-कृष्ण टिप्पणी पर गर्माई राजनीति: दिग्विजय बोले ‘मूर्ख’, बघेल का कटाक्ष- ‘रेबीज की जांच हो’ रायपुर: श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने पार किया 45 हजार बाल शल्य चिकित्सा का ऐतिहासिक आंकड़ा, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जताई खुशी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर दौरा आज: ‘विकसित भारत संकल्प पार्क’ का करेंगे उद्घाटन,दौरे का पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल राज्योत्सव कार्यक्रम के दौरान एक पत्रकार के साथ मारपीट का मामला सामने आया, CAF आरक्षक निलंबित अरब सागर में भारतीय नौसेना का बड़ा पराक्रम: 48 घंटे के सुनियोजित रेस्क्यू ऑपरेशन में मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अजिनी’ और 20 क्रू मेंबर्स सुरक्षित मुक्त
Home » छत्तीसगढ़ » CG News:माताओं की सेवा के लिए बनी सरकारी गाड़ी में अवैध शराब तस्करी का पर्दाफाश…

CG News:माताओं की सेवा के लिए बनी सरकारी गाड़ी में अवैध शराब तस्करी का पर्दाफाश…

Share:

राजनांदगांव छत्तीसगढ़: राजनांदगांव जिले के छुरिया क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महतारी एक्सप्रेस एंबुलेंस का उपयोग अवैध शराब तस्करी के लिए किया जा रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एंबुलेंस से 16 पेटी देशी शराब जब्त की है और चालक इंद्र कुमार उर्फ राहुल साहू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी की एम्बुलेंस का दुरूपयोग शराब परिवहन के लिए किया जा रहा हैं।

महतारी एक्सप्रेस से शराब तस्करी के मुख्य बिंदु:

<>- जब्त शराब: 16 पेटी महाराष्ट्र निर्मित देशी शराब, जिसकी कुल मात्रा 138.240 लीटर है और अनुमानित कीमत लगभग 6 लाख 53 हजार रुपये है।

<>- गिरफ्तार चालक: इंद्र कुमार उर्फ राहुल साहू, निवासी ग्राम पैरीटोला, जो महतारी एक्सप्रेस का चालक है।

<>- आरोप: चालक पर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 36 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

<>- तस्करी का तरीका:  चालक ने प्रसूति कॉल का बहाना बनाकर वाहन को महाराष्ट्र सीमा तक पहुंचाया और वहां से शराब की बड़ी खेप लेकर लौट रहा था।

<>- पुलिस की कार्रवाई: पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन को रोका और तलाशी में शराब बरामद की।

राजनीतिक प्रतिक्रिया:

पूर्व विधायक छन्नी साहू ने सरकारी वाहन से शराब तस्करी को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने धरना प्रदर्शन किया है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और पुलिस पर मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए हैं ।

स्वास्थ्य विभाग की प्रतिक्रिया:

जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और पुलिस को औपचारिक शिकायत दी गई है। साथ ही, एनजीओ और राज्य सरकार को भी घटना की जानकारी भेज दी गई है ।