Latest News
वेदांता पावर प्लांट के बाहर ठेका श्रमिकों का हल्लाबोल: बॉयलर हादसे के बाद 200 से अधिक कर्मचारियों को निकालने का आरोप फीफा वर्ल्ड कप 2026: तमाम भू-राजनीतिक तनावों और वीजा अड़चनों को पछाड़ मेक्सिको पहुंची ईरानी फुटबॉल टीम चुनावी हार के बाद विपक्षी एकजुटता की परीक्षा: मतभेदों के बीच आज दिल्ली में बैठेगा ‘INDIA’ गठबंधन रायपुर में बड़ा एक्शन: बिहार का ₹25 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार, स्टील फैक्ट्री में छिपा था पहचान बदलकर! BJP नेत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति को बंदूक देने जाते समय चली गोली कोरबा : ASI के बेटे को गाड़ी से कुचला, पत्रकार को किडनैप कर मरणासन्न छोड़ा, लूटपाट और फायरिंग , पुलिस के हाथ लगे कुछ पुख्ता सुराग
Home » रायपुर » बिलासपुर » बिल्डर के पुत्र ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली

बिल्डर के पुत्र ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली

Share:

बिलासपुर छत्तीसगढ़: राजकिशोर नगर स्थित स्टेट बैंक के पास एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहाँ बिल्डर चित्र सेन के पुत्र संस्कार सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार को उस वक्त हुई जब संस्कार सिंह त्योहारी छुट्टियों पर भोपाल से अपने घर आए हुए थे। वे आज ही वापस भोपाल लौटने वाले थे।

मिली जानकारी के अनुसार, संस्कार सिंह पिछले दो वर्षों से भोपाल में मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। घर पर वह सामान्य रूप से व्यवहार कर रहे थे, लेकिन अचानक उन्होंने खुद को कनपटी पर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही घरवालों में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही सरकंडा थाना प्रभारी नीलेश पांडे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे घटनास्थल की जांच शुरू की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने कहा है कि अभी मामले की जांच जारी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है। संस्कार के इस कदम से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पड़ोसी और परिचित युवक के इस कदम से स्तब्ध हैं।

Leave a Comment