Latest News
बेंगलुरु में कुदरत का कहर: बारिश से बचने की कोशिश पड़ी भारी, अस्पताल की दीवार गिरने से 7 जिंदगियां खत्म सक्ती: एक साथ जन्मीं, एक साथ दुनिया से विदा हुईं; तालाब में डूबने से दो मासूम जुड़वा बहनों की मौत छत्तीसगढ़ : सरकारी विज्ञापनों में हेराफेरी पर लगेगी लगाम, अब ‘प्रचार ऐप’ करेगा होर्डिंग्स की रीयल-टाइम मॉनिटरिंग CGBSE Result 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट में बेटियों का दबदबा, 10 वीं में तीन और 12 वीं में रिया साहू ने रचा इतिहास! यूपी के विकास की नई ‘लाइफ लाइन’ बना गंगा एक्सप्रेसवे, पीएम मोदी ने हरदोई से किया लोकार्पण पाली का ‘वर्कहोलिक’ चोर: एक महीने में 11 टारगेट, परफॉरमेंस देख पुलिस भी हैरान!
Home » कोरबा » GST सुधार से बेहतर होगी अर्थव्यवस्था: गोपाल मोदी

GST सुधार से बेहतर होगी अर्थव्यवस्था: गोपाल मोदी

Share:

 

कोरबा। घंटाघर, निहारिका, दर्री सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अगुवाई में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ‘नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी बचत उत्सव के अवसर पर कारोबारियों और आम नागरिकों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए जीएसटी सुधारों की जानकारी साझा की गई।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने आम नागरिको के हितों की सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। जीएसटी सुधार केवल कर प्रणाली में बदलाव मात्र नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का संकल्प है। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे इन सुधारों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं व शासन की जनहितकारी नीतियो को आम उपभोक्ता तक पहुंचाये और डिजिटल प्रक्रियाओं को अपनाकर नई अर्थव्यवस्था का हिस्सा बनें। संवाद कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, एम.आई.सी.सदस्य सदस्य हितानंद अग्रवाल, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, ज्योति वर्मा, जिला सह मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र यादव, नीरज ठाकुर, संजीव शर्मा, पुष्पकला साहू, प्रकाश अग्रवाल, भरत सोनी सहित अनेक भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने व्यापारियों को जीएसटी सुधारों से जुड़े तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से जानकारी भी दी। इस संवाद के बाद व्यापारी समुदाय में उत्साह का माहौल दिखाई दिया।
कई व्यापारियों ने कहा कि वे नए बदलावों के साथ हैं और इससे उनकी कार्यशैली आसान हुई हैं, उपभोक्ताओ का बाजार की ओर रुझान बढ़ा हैं।

Leave a Comment