Latest News
बेंगलुरु में कुदरत का कहर: बारिश से बचने की कोशिश पड़ी भारी, अस्पताल की दीवार गिरने से 7 जिंदगियां खत्म सक्ती: एक साथ जन्मीं, एक साथ दुनिया से विदा हुईं; तालाब में डूबने से दो मासूम जुड़वा बहनों की मौत छत्तीसगढ़ : सरकारी विज्ञापनों में हेराफेरी पर लगेगी लगाम, अब ‘प्रचार ऐप’ करेगा होर्डिंग्स की रीयल-टाइम मॉनिटरिंग CGBSE Result 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट में बेटियों का दबदबा, 10 वीं में तीन और 12 वीं में रिया साहू ने रचा इतिहास! यूपी के विकास की नई ‘लाइफ लाइन’ बना गंगा एक्सप्रेसवे, पीएम मोदी ने हरदोई से किया लोकार्पण पाली का ‘वर्कहोलिक’ चोर: एक महीने में 11 टारगेट, परफॉरमेंस देख पुलिस भी हैरान!
Home » Uncategorized » Coal India बोनस: एसईसीएल के कर्मियों को लगभग ₹356 करोड़ का सामूहिक लाभ मिलेगा

Coal India बोनस: एसईसीएल के कर्मियों को लगभग ₹356 करोड़ का सामूहिक लाभ मिलेगा

Share:

▪️एसईसीएल कर्मियों के लिए परफॉरमेंस लिंक्ड रिवार्ड (PLR) (बोनस) स्वीकृत

SECL NEWS : कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी जी के मार्गदर्शन और कोल इंडिया लिमिटेड प्रबंधन व श्रमिक यूनियनों के बीच सहमति के पश्चात वित्त वर्ष 2024-25 हेतु परफॉरमेंस लिंक्ड रिवार्ड (PLR) की घोषणा की गई है।

इस निर्णय के तहत एसईसीएल सहित कोल इंडिया के प्रत्येक कर्मी को ₹1,03,000 का लाभ प्राप्त होगा। इस प्रकार, 34,500 से अधिक कर्मियों को लगभग ₹356 करोड़ की राशि का सीधा लाभ उनके खातों में पहुँचेगा।

यह बोनस राशि दशहरा से पूर्व (26 सितम्बर तक ) कर्मियों के बैंक खातों में स्थानांतरित की जाएगी, जिससे त्योहारों की खुशियाँ और अधिक बढ़ेंगी।

ऐतिहासिक उपलब्धि
• यह अब तक की सबसे बड़ी PLR राशि है।
• गत वर्ष की तुलना में प्रत्येक कर्मी को ₹9,250 अधिक मिलेगा।
• एसईसीएल के कर्मियों को लगभग ₹356 करोड़ का सामूहिक लाभ मिलेगा।

एसईसीएल प्रबंधन की ओर से सीएमडी श्री हरीश दुहन ने कहा कि यह निर्णय कर्मियों की कठिन मेहनत और समर्पण का परिणाम है।

एसईसीएल अपने कर्मियों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है और आशा करता है कि यह प्रोत्साहन सभी को और अधिक प्रेरित करेगा ताकि कंपनी ऊर्जा सुरक्षा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका को और मजबूती से निभा सके।

 

Leave a Comment