Latest News
मरवाही गोबर घोटाला: तत्कालीन रेंजर खैरवार निलंबित, SDO के जाली दस्तखत कर तत्कालीन DFO ने दी थी 14.77 लाख के भुगतान को मंजूरी रेलवे की बड़ी कामयाबी: चांपा-गेवरारोड सेक्शन के मड़वारानी स्टेशन पर नई लूप लाइन शुरू, ट्रेनों की लेटलतीफी से मिलेगी मुक्ति राशन वितरण में गेम चेंजर बनेगा SARTHAK-PDS फेज-2, सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी का जताया आभार। दीदी की ‘नाव’ से भगवा ‘जहाज’ की ओर दौड़! चुनावी हार के बाद TMC सांसदों को अचानक याद आया ‘कमल का फूल’ न्याय के बदले मिला आरोप! 23 किलो चांदी लेकर चले व्यापारी की व्यथा सुन कोरबा में फूटा गुस्सा मिशन बिलासपुर: भूपेश बघेल ने आरएसएस, भाजपा और कथावाचकों को एक साथ लपेटा, छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमाई
Home » कोरबा » हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार: कटघोरा में कार और बाइक में टक्कर, कार तीन बार पलटी, बाइक सवार युवक सहित महिला व बच्चा घायल

हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार: कटघोरा में कार और बाइक में टक्कर, कार तीन बार पलटी, बाइक सवार युवक सहित महिला व बच्चा घायल

Share:

कोरबा: कटघोरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर सामने आया। शुक्रवार को मारुति ऑल्टो कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जानकारी के अनुसार, कारखाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ऑल्टो अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बाइक से टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में कार में सवार महिला और एक बच्चा भी घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को डायल 112 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कटघोरा पहुंचाया गया। गंभीर हालत में बाइक सवार युवक को डॉक्टरों ने सिम्स, बिलासपुर रेफर कर दिया। कटघोरा पुलिस ने मौके से सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Leave a Comment