Latest News
रोनाल्डो का महा-रिकॉर्ड: 6 अलग-अलग फुटबॉल वर्ल्ड कप में गोल दागने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने! छत्तीसगढ़ कैबिनेट: 4,000 करोड़ के बजट के साथ ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मंजूर, ‘अटल आजीविका हाट’ से बढ़ेंगे स्वरोजगार के अवसर जेल के भीतर खूनी संघर्ष: मानसिक रूप से अस्वस्थ बंदियों के बैरक में नाली के स्लैब से सिर कुचलकर बंदी की हत्या ⚡ छत्तीसगढ़ में बड़ा बिजली संकट: प्रबंधन से वार्ता विफल, विद्युत संविदा कर्मचारियों का ‘अनिश्चितकालीन कामबंद’ आंदोलन शुरू ## कोरबा-सक्ती मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से एक्टिवा सवार युवक की मौके पर ही मौत, चालक फरार छत्तीसगढ़ का ‘सायको किलर’: बलौदाबाजार के खर्वे गांव में 8 ग्रामीणों की हत्या का रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा
Home » कोरबा » कोरबा जिले के शासकीय फार्मासिस्टों ने हर्षौल्लास से मनाया ” विश्व फार्मासिस्ट दिवस

कोरबा जिले के शासकीय फार्मासिस्टों ने हर्षौल्लास से मनाया ” विश्व फार्मासिस्ट दिवस

Share:

 

कोरबा: विश्व फार्मासिस्ट दिवस 25 सितंबर 2025 CHMO ऑफिस के मीटिंग हॉल में जिले के विभागीय शासकीय फार्मासिस्टों के द्वारा हर्षौल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर एस एन केसरी सीएमएचओ कोरबा और विशिष्ट अतिथि डॉक्टर गोपाल सिंह कंवर, मेडिकल सुपरीटेंडेंट, मेडिकल कॉलेज कोरबा थे। इस अवसर डॉक्टर कोंडापुरकर, सर्जन, मेडिकल कॉलेज कोरबा, डॉक्टर कुमार पुष्पेश, जिला नोडल अधिकारी, डॉक्टर राकेश अग्रवाल रेडियोलॉजिस्ट एवं डॉक्टर टिक सिद्दीकी, जिला नोडल अधिकारी की गरिमामय उपस्थिति रही।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि की आसंदी से डॉ केसरी ने कहा कि स्वस्थ जीवन में फार्मासिस्ट की अहम भूमिका होती है। भारतीय दवा कंपनियां कई देशों में निर्यात कर रही हैं। कोरोना महामारी के दौरान फार्मासिस्टों ने जीवन को सुरक्षित रखने में योगदान दिया।
विशिष्ट अतिथि डॉ कंवर ने कहा फार्मासिस्टों को केवल दवा वितरक नहीं बल्कि आवश्यक स्वास्थ्य सेवा प्रदाता के रूप में वैश्विक रूप से मान्यता देने का संदेश देता है। यह स्वास्थ्य प्रणालियों, नीति ढांचों और रोगी देखभाल रणनीतियों में उनकी पूरी भागीदारी को सुनिश्चित करने पर जोर देता है।

 

Leave a Comment

latest news