Latest News
छत्तीसगढ़ कैबिनेट: 4,000 करोड़ के बजट के साथ ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मंजूर, ‘अटल आजीविका हाट’ से बढ़ेंगे स्वरोजगार के अवसर जेल के भीतर खूनी संघर्ष: मानसिक रूप से अस्वस्थ बंदियों के बैरक में नाली के स्लैब से सिर कुचलकर बंदी की हत्या ⚡ छत्तीसगढ़ में बड़ा बिजली संकट: प्रबंधन से वार्ता विफल, विद्युत संविदा कर्मचारियों का ‘अनिश्चितकालीन कामबंद’ आंदोलन शुरू ## कोरबा-सक्ती मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से एक्टिवा सवार युवक की मौके पर ही मौत, चालक फरार छत्तीसगढ़ का ‘सायको किलर’: बलौदाबाजार के खर्वे गांव में 8 ग्रामीणों की हत्या का रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा कोरबा: कुआं भट्ठा बस्ती को उजाड़ने की साजिश! फर्जी कागजातों के खेल का आरोप,भड़के लोग
Home » धर्म » छत्तीसगढ़ में प्रसिद्ध है नैला का दुर्गा पूजा उत्सव: 140 फीट ऊंचा भव्य पंडाल और 35 फीट ऊंची कमल पर विराजमान मां दुर्गा की प्रतिमा आकर्षण का केन्द्र

छत्तीसगढ़ में प्रसिद्ध है नैला का दुर्गा पूजा उत्सव: 140 फीट ऊंचा भव्य पंडाल और 35 फीट ऊंची कमल पर विराजमान मां दुर्गा की प्रतिमा आकर्षण का केन्द्र

Share:

Durga Puja Celebration Naila:जांजगीर-चांपा के नैला में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा। सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में यहां के पूजा पंडाल की भव्यता और मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा को देखने का आकर्षण भक्तजनों को बना रहता है। इस वर्ष यहां  म्यांमार के प्रसिद्ध श्वेत मंदिर की प्रतिकृति में बना 140 फीट ऊंचा भव्य पंडाल और कमल पर विराजमान 35 फीट की अलंकृत मां दुर्गा की प्रतिमा भक्तों को खूब आकर्षित कर रही है। यहां पंडाल के अंदर की सजावट भी मनमोहक है, आयोजन समिति द्वारा सुरक्षा के भी पुख़्ता इंतजाम किए गए हैं। गत वर्ष भी यहां दूर दूर से हजारों लोग मां दुर्गा के दर्शन करने और आकर्षक नजारे को देखने पहुंचे थे। यह एक मात्र ऐसा दुर्गा पंडाल है जिसकी प्रसिद्धि सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में है।

भव्य पंडाल और प्रतिमा

<>- 140 फीट ऊंचा भव्य पंडाल म्यांमार के प्रसिद्ध श्वेत मंदिर की प्रतिकृति में बना है।

<>- 35 फीट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा कमल पर विराजमान है और अलंकृत है।

भक्तिमय माहौल

<>- दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान नैला का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है।

<>- भक्त बड़ी संख्या में पंडाल में आकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

आकर्षण का केंद्र

<>- भव्य पंडाल और मां दुर्गा की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

<>- दूर-दूर से लोग इस अद्भुत दृश्य को देखने के लिए आ रहे हैं

Leave a Comment

latest news