Latest News
आंध्र प्रदेश के तट से टकराया भीषण चक्रवात ‘मुरासु’, 120 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही हवाएं; ओडिशा-पुडुचेरी में अलर्ट धीरेंद्र शास्त्री की राम-कृष्ण टिप्पणी पर गर्माई राजनीति: दिग्विजय बोले ‘मूर्ख’, बघेल का कटाक्ष- ‘रेबीज की जांच हो’ रायपुर: श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने पार किया 45 हजार बाल शल्य चिकित्सा का ऐतिहासिक आंकड़ा, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जताई खुशी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर दौरा आज: ‘विकसित भारत संकल्प पार्क’ का करेंगे उद्घाटन,दौरे का पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल राज्योत्सव कार्यक्रम के दौरान एक पत्रकार के साथ मारपीट का मामला सामने आया, CAF आरक्षक निलंबित अरब सागर में भारतीय नौसेना का बड़ा पराक्रम: 48 घंटे के सुनियोजित रेस्क्यू ऑपरेशन में मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अजिनी’ और 20 क्रू मेंबर्स सुरक्षित मुक्त
Home » छत्तीसगढ़ » EOW का प्रोडक्शन आवेदन मंजूर, आज पेश होंगे चैतन्य बघेल..

EOW का प्रोडक्शन आवेदन मंजूर, आज पेश होंगे चैतन्य बघेल..

Share:

 

रायपुर, 24 सितंबर। ईओडब्ल्यू ने विशेष न्यायालय में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल को पेश करने प्रोडक्शन आवेदन दिया है। इसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया है। और चैतन्य को आज बुधवार को दोपहर पेश किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक ईओडब्ल्यू आज चैतन्य को गिरफ्तार कर रिमांड भी ले सकता है। इससे पहले सोमवार को कोर्ट ने चैतन्य की जमानत याचिका को विशेष न्यायाधीश ने खारिज कर दिया। इस पर सुनवाई में बचाव पक्ष ने शराब घोटाले में आरोपी बनाए गए पप्पू बंसल के बयान पर गिरफ्तार करने पर आश्चर्य जताया। उसके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी करने के बाद भी गिरफ्तार नहीं करने और वाट्स ऐप चैट की फोटो के आधार पर गिरफ्तारी करने पर विरोध जताया। वहीं अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि शराब घोटाले की जांच के दौरान मनी लांड्रिंग करने के इनपुट मिलने पर गिरफ्तार किया गया है। इस प्रकरण में ईडी द्वारा चालान पेश कर जेल भेजा गया है। वही प्रकरण की जांच की जा रही है। न्यायाधीश ने दोनों पक्षों का तर्क सुनने के बाद अग्रिम जमानत को खारिज कर दिया।

इन्हीं तथ्यों के आधार पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने पटना जाने से पहले जांच में ईओडब्ल्यू की भूमिका पर कई सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही उन तथ्यों को उजागर करेंगे।