Latest News
ट्रंप को बड़ा राजनीतिक झटका: अमेरिकी सीनेट ने पास किया प्रस्ताव, ईरान पर सैन्य कार्रवाई से पहले लेनी होगी कांग्रेस की मंजूरी कोरबा : डिवाइडर से टकराकर कई बार पलटी कार, एयरबैग और सीट बेल्ट ने बचाई 3 नाबालिगों की जान छत्तीसगढ़ में पहली बार: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में शुरू होगी ‘हॉर्नबिल सफारी’, युवाओं को मिलेगा रोजगार केतन, सौरभ और राजा… प्यार की राह में क्यों बिछ रही हैं लाशें? चौंका रही है NCRB की ये रिपोर्ट! रोनाल्डो का महा-रिकॉर्ड: 6 अलग-अलग फुटबॉल वर्ल्ड कप में गोल दागने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने! छत्तीसगढ़ कैबिनेट: 4,000 करोड़ के बजट के साथ ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मंजूर, ‘अटल आजीविका हाट’ से बढ़ेंगे स्वरोजगार के अवसर
Home » छत्तीसगढ़ » कोरबा जिले में गौ तस्करी का बड़ा मामला, ग्रामीणों ने पकड़ा 33 से अधिक गायों से भरा ट्रक

कोरबा जिले में गौ तस्करी का बड़ा मामला, ग्रामीणों ने पकड़ा 33 से अधिक गायों से भरा ट्रक

Share:

 

कोरबा छत्तीसगढ़:  कोरबा जिले में पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत घुंचापुर के आश्रित गांव भुजनकछार में गौ तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने एक ट्रक को पकड़ा, जिसमें 33 से अधिक गायों को बेहद क्रूरता से ठूँस-ठूँसकर भरा गया था। इनमें से कई गायों की दम घुटने से मौत हो गई। बताया जाता है की ट्रक चालक और मवेशी तस्कर मौके से फरार हो गए।

ट्रक क्रमांक

ग्रामीणों की कार्रवाई
– सरपंच के पति शनिच राम के नेतृत्व में गाँव वालों ने गाड़ी को रोककर गायों की जान बचाई।
– चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन ग्रामीणों ने गायों को बचा लिया।
– पास के जंगल में भी करीब 75 मवेशी रस्सियों से बंधे हुए मिले, जिन्हें न तो चारा दिया गया था और न ही पानी।

प्रशासन की कार्रवाई
– पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. इंद्र कुमार पटेल ने मौके पर पहुँचकर घायल मवेशियों का इलाज शुरू किया।
– कोरबी चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुँचे और मामले की जाँच शुरू कर दी है।
– ग्रामीणों ने एक और ट्रक भी पकड़ा है, जिसमें 33 मवेशी भरे थे।

ग्रामीणों की मांग
– तस्करों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी अमानवीय घटनाएँ दोबारा न हों।
– प्रशासन को गौ तस्करी के खिलाफ सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है।

 

Leave a Comment

latest news