Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » कोरबा » बालको ने आदिशिल्पी विश्वकर्मा की पूजा पर दोहराया सुरक्षा और प्रगति का संकल्प

बालको ने आदिशिल्पी विश्वकर्मा की पूजा पर दोहराया सुरक्षा और प्रगति का संकल्प

Share:

 

बालकोनगर, 17 सितंबर 2025वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) में बुधवार को आदिशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा बड़े श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई। रंग-बिरंगे पंडाल, आकर्षक सजावट और गूंजते जयघोष से पूरा संयंत्र परिसर भक्ति और उत्साह से सराबोर रहा।

सुबह से ही संयंत्र की विभिन्न इकाइयों और कार्यालयों में भगवान विश्वकर्मा की स्थापना की गई। इस अवसर पर कंपनी के सीईओ, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और ठेका कामगार एक साथ पूजा-अर्चना में शामिल हुए। सभी ने मिलकर कंपनी की सुरक्षा, समृद्धि और निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की। अनुष्ठान के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

विश्वकर्मा पूजा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि बालको की कार्यसंस्कृति का प्रतीक है। भगवान विश्वकर्मा को सृजन और नवाचार का देवता माना जाता है, और यही भाव कंपनी की ज़ीरो हार्म नीति, सुरक्षित कार्यस्थल की संस्कृति और सतत प्रगति के दृष्टिकोण को सशक्त बनाता है।

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा, “भगवान विश्वकर्मा की जयंती हमें यह सिखाती है कि हर सृजन तभी सार्थक होता है जब उसमें सुरक्षा, देखभाल और जिम्मेदारी शामिल हो। उनके आशीर्वाद से बालको निरंतर नवाचार और विकास की ओर अग्रसर है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि प्रत्येक कर्मचारी का समर्पण ही हमारी सामूहिक सफलता की नींव है। बालको औद्योगिक प्रगति के साथ आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भी अहम योगदान दे रहा है। हमारे कर्मचारियों की एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।”

बालको अपनी स्थापना से ही प्रत्येक वर्ष विश्वकर्मा जयंती का आयोजन करता आ रहा है। यह पर्व इस बात का प्रतीक है कि कंपनी उद्योग और नवाचार के साथ परंपरा और मानवीय मूल्यों को भी समान महत्व देती है।

 

Leave a Comment

latest news