Latest News
कोरबा की रेल समस्याओं को लेकर कलेक्टर से मिली विकास समिति: 7 से 17 जून से प्रस्तावित ट्रेन रद्दीकरण के विरोध में DRM के साथ बैठक की मांग 🚨 मोबाइल पर गूंजी चेतावनी: क्या है सरकार का नया ‘इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम’? छत्तीसगढ़: कोरबा में कुदरत का कहर, आंधी-तूफान के बीच पेड़ की डाल गिरने से तीन मासूमों की दर्दनाक मौत पश्चिमी विक्षोभ का तांडव: आंधी-तूफान और बिजली गिरने से 31 की मौत, 500 तोतों ने भी गंवाई जान छत्तीसगढ़ में मौसम का तांडव: अगले 3 घंटे भारी, कोरबा और रायगढ़ समेत 4 जिलों में भीषण आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली का हाई अलर्ट! सोनारपुर में भारी बवाल: टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला, फटी कमीज और पुलिस हेलमेट में बचाई जान, लगे ‘चोर-चोर’ के नारे!
Home » देश » मजदूर छीनी हथौड़ा लेकर ताजमहल के ऊपर चढ़े…सेवन वंडर्स पार्क को हटाने की कार्यवाही शुरू

मजदूर छीनी हथौड़ा लेकर ताजमहल के ऊपर चढ़े…सेवन वंडर्स पार्क को हटाने की कार्यवाही शुरू

Share:

Seven Wonders Park Ajmer: अजमेर के सेवन वंडर्स पार्क को हटाने की प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शुरू की गई है। यह पार्क आना सागर झील के किनारे स्थित है और इसका उद्घाटन 2022 में राजस्थान के तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया था। रविवार को मजदूर पार्क में स्थित ताजमहल को जमीदोंज करने जुट गए और छीनी हथौड़ा लेकर ताजमहल पर चढ़ गए.एक एक पत्थर को तोड़ने लगे पत्थरों को हटाने के लिए बुलडोजर लगाया हैं। यहां प्रशासनिक टीम और पुलिस बल तैनात है।

पार्क के बारे में

<>- सेवन वंडर्स पार्क में दुनिया के सात अजूबों की प्रतिकृतियां बनाई गई थीं, जिनमें ताजमहल, एफिल टावर, पीसा की मीनार, मिस्र का गीजा का पिरामिड, रोम का कोलोजियम और रियो डी जेनेरियो का क्राइस्ट द रिडीमर शामिल हैं।

<>- पार्क का निर्माण अजमेर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत किया गया था, जिस पर 11.64 करोड़ रुपये की लागत आई थी।

<>- पार्क सेस्टेच्यू ऑफ लिबर्टी की प्रतिकृति को पहले ही हटाया जा चुका हैं

सुप्रीम कोर्ट का आदेश

<>- सुप्रीम कोर्ट ने छह महीने पहले इस पार्क के निर्माण को वेटलैंड नियमों की अवहेलना करार देते हुए इसे हटाने का आदेश दिया था।

<>- कोर्ट ने कहा था कि निर्माण भले ही सुंदर हो, लेकिन नियमों का उल्लंघन हुआ है तो तोड़ना पड़ेगा।

<>- सुप्रीम कोर्ट ने सेवन वंडर पार्क को 17 सितंबर तक हटाने की समयसीमा दी है ।

विरोध और प्रदर्शन

<>- यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इस फैसले के खिलाफ प्रदर्शन किया और कहा कि सेवन वंडर्स के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने वाले अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से जनता के पैसे की बर्बादी की राशि वसूली जाए।

<>- प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर जोरदार प्रदर्शन किया और मांग की कि जिन अधिकारियों ने सेवन वंडर्स निर्माण के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए थे, उनसे इस बर्बादी की पूरी राशि ब्याज सहित वसूली जाए

Leave a Comment

latest news