Latest News
कोरबा की रेल समस्याओं को लेकर कलेक्टर से मिली विकास समिति: 7 से 17 जून से प्रस्तावित ट्रेन रद्दीकरण के विरोध में DRM के साथ बैठक की मांग 🚨 मोबाइल पर गूंजी चेतावनी: क्या है सरकार का नया ‘इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम’? छत्तीसगढ़: कोरबा में कुदरत का कहर, आंधी-तूफान के बीच पेड़ की डाल गिरने से तीन मासूमों की दर्दनाक मौत पश्चिमी विक्षोभ का तांडव: आंधी-तूफान और बिजली गिरने से 31 की मौत, 500 तोतों ने भी गंवाई जान छत्तीसगढ़ में मौसम का तांडव: अगले 3 घंटे भारी, कोरबा और रायगढ़ समेत 4 जिलों में भीषण आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली का हाई अलर्ट! सोनारपुर में भारी बवाल: टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला, फटी कमीज और पुलिस हेलमेट में बचाई जान, लगे ‘चोर-चोर’ के नारे!
Home » रायपुर » बिलासपुर » धर्मांतरण के मामलों पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष की चिंता :कहा हमारी संस्कृति और परंपरा लिए खतरा

धर्मांतरण के मामलों पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष की चिंता :कहा हमारी संस्कृति और परंपरा लिए खतरा

Share:

Bilaspur Chhattisgarh: अनुसूचित जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतर सिंह आर्या ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में मिडिया से चर्चा करते हुए  धर्मांतरण के बढ़ते मामलों पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि आदिवासी और अन्य समाज के लोगों को जबरन प्रलोभन देकर धर्म बदलवाया जा रहा है, जो हमारी संस्कृति और परंपरा के लिए खतरा है। इससे पहले आर्या ने जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष मे अधिकारियों की बैठक ली।

आयोग की समीक्षा बैठक

<>- अंतर सिंह आर्या ने जिला कार्यालय में अधिकारियों की बैठक लेकर जनजातीय क्षेत्रों में संचालित योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की।

<>- उन्होंने पारदर्शिता और तत्परता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और कहा कि पात्र आदिवासी परिवारों तक योजनाओं की सीधी पहुँच सुनिश्चित होनी चाहिए।

<>- बैठक में वनाधिकार पट्टा वितरण, पीएम जनमन योजना, छात्रावासों की स्थिति और स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा हुई.

निर्देश और सुझाव

<>- आर्या ने छात्रावासों और आश्रमों की नियमित मॉनिटरिंग और दूरस्थ इलाकों में बच्चों को समय पर किताबें और छात्रवृत्ति प्रदान करने पर जोर दिया।

<>- उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में मातृ और शिशु स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने और मनरेगा के तहत पौधारोपण करने का निर्देश दिया।

<>- उन्होंने प्रशासन से पूरी संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ काम करने की अपेक्षा की है।

बैठक में शामिल अधिकारी

<;>- कलेक्टर संजय अग्रवाल

<>- एसएसपी रजनेश सिंह

<>- नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार

<>- जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल

<>- एडीएम शिव कुमार बनर्जी

¹

Leave a Comment

latest news