Home » देश » भोजपुरी गायिका देवी बनीं सिंगल मदर

भोजपुरी गायिका देवी बनीं सिंगल मदर

Share:

Bhojpuri singer Devi becomes a single mother: लोकप्रिय भोजपुरी गायिका देवी ने एक नए अध्याय की शुरुआत की है, जब उन्होंने अविवाहित रहते हुए एक बच्चे को जन्म दिया है। देवी ने ऋषिकेश के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में ऑपरेशन के जरिए बच्चे को जन्म दिया। देवी ने आधुनिक चिकित्सा पद्धति की मदद से सिंगल मदर बनने का साहसिक निर्णय लेकर सामाजिक बंदिशों को तोड़ कर मिशाल पेश की है

*देवी के सिंगल मदर बनने की कहानी*

देवी ने जर्मनी में स्पर्म बैंक पद्धति से गर्भधारण किया था। उनके पिता प्रो. प्रमोद कुमार ने मीडिया को बताया कि उनकी बेटी ने इस निर्णय के बारे में पहले ही परिवार को सूचित कर दिया था और अब जब बच्चा सुरक्षित दुनिया में आया है, तो सब बेहद खुश हैं।

*भोजपुरी गायिका देवी की पहचान*

देवी को उनके सभ्य गानों के लिए जाना जाता है, और उन्होंने भोजपुरी गानों में अश्लीलता का विरोध किया है। उनके कुछ प्रसिद्ध गाने हैं ।

>- *पिया गईले कलकतवा ए सजनी..*: एक विरह गीत जो दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुका है।

>- *कुएं का ठंडा पानी..*: एक और हिट गाना जो देवी की गायिकी का एक उदाहरण है।

>- *परवल बेचे जाईब भागलपुर..*: देवी का यह गाना भी बहुत लोकप्रिय हुआ था।

गाने से मचा था बवाल

बिहार की राजधानी पटना में वर्ष 2024 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर बापू सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें लोकगायिका देवी को भी आमंत्रित किया गया था।

देवी ने जैसे ही ‘रघुपति राघव राज राम, ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम’ भजन गाया, वैसे ही भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस गाने को रोक कर मंच से जय श्रीराम के नारे लगाए गए थे। तब देवी ने दावा किया था कि उन्‍हें धमकी मिल रही है जिसमें कहा जा रहा है कि उसे भी गांधीजी के पास भेज दिया जाएगा।

भोजपुरी गानों में अश्लीलता का करती हैं विरोध

बिहार का शान कही जाने वाली देवी का जन्म छपरा जिला में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा और संगीत की शिक्षा छपरा से ही पूर्ण की। देवी को उनके सभ्य गानों के लिए जाना जाता है।

देवी भोजपुरी गानों में अश्लीलता का विरोध करती रही हैं। देवी भोजपुरी के अलावा हिंदी, मैथिली और मगही में भी गाने गाती हैं।

*ऋषिकेश से जुड़ाव*

देवी को ऋषिकेश बहुत पसंद है, और उन्होंने कोविड काल के दौरान ऋषिकेश में लंबा समय बिताया था। उन्होंने ऋषिकेश की शांत वादी और गंगा की धारा का आनंद लेते हुए कई फोटो भी शेयर किए थे ।

Leave a Comment