Latest News
नाथद्वारा: श्रीनाथजी मंदिर में “श्री लाल गोविंद मंडान” का शुभारंभ, मर्जादी वैष्णवों के लिए निःशुल्क महाप्रसाद की व्यवस्था शुरू आत्मसम्मान से समझौता नहीं! सिंगर दलेर मेहंदी विवाद पर बोले मंत्री सुबोध उनियाल- ‘इस्तीफा दे दूंगा, पर माफी नहीं मांगूंगा’ आंध्र प्रदेश के तट से टकराया भीषण चक्रवात ‘मुरासु’, 120 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही हवाएं; ओडिशा-पुडुचेरी में अलर्ट धीरेंद्र शास्त्री की राम-कृष्ण टिप्पणी पर गर्माई राजनीति: दिग्विजय बोले ‘मूर्ख’, बघेल का कटाक्ष- ‘रेबीज की जांच हो’ रायपुर: श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने पार किया 45 हजार बाल शल्य चिकित्सा का ऐतिहासिक आंकड़ा, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जताई खुशी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर दौरा आज: ‘विकसित भारत संकल्प पार्क’ का करेंगे उद्घाटन,दौरे का पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल
Home » छत्तीसगढ़ » दुर्ग के सरकारी स्कूल में तंत्र-मंत्र और कोयल की बलि से मचा हड़कंप

दुर्ग के सरकारी स्कूल में तंत्र-मंत्र और कोयल की बलि से मचा हड़कंप

Share:

 

Tantra mantra and cuckoo sacrifice in a school in Chhattisgarh’s Durg: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित एक सरकारी स्कूल में तंत्र-मंत्र करने और कोयल की बलि देने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यह घटना गुरुवार सुबह बोरसी थाना क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल में हुई, जहां प्रिंसिपल ऑफिस के सामने तांत्रिक क्रिया की गई थी।

घटना का विवरण

स्कूल खुलते ही बच्चों और शिक्षकों ने बरामदे में तांत्रिक आकृतियां, खून से सना मृत पक्षी, नींबू और सिंदूर देखा, जिससे सभी दहशत में आ गए। इस घटना के बाद कई बच्चों ने डर के कारण कक्षाओं में जाने से मना कर दिया और अभिभावक अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो उठे।

कार्रवाई और जांच

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस कृत्य के पीछे किसका हाथ है और मकसद क्या था। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेश्वरी चन्द्राकर ने कहा कि शरारती तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया है, जो अंधविश्वास फैलाने की कोशिश है।

स्कूल के शिक्षकों ने टोटके की काट के लिए बैगा को बुलाया

स्कूल के शिक्षकों ने टोटके की काट के लिए बैगा को बुलाया और पूजा करवाई। बैगा ने अगरबत्ती, कपूर जला और सिंदूर से टोटके की काट का दावा किया। शिक्षा अधिकारी ने सभी को समझाया है कि इस तरह की घटनाओं को तूल नहीं देना है और पढ़ाई का वातावरण बाधित नहीं होने देना है।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आरोपी को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी ।