Chhattisgarh Korba:कोरबा जिले के रिसदी स्थित एक तालाब में तीन मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। यह घटना देर शाम की है, जब बच्चे धर से खेलने निकले थे और तालाब की ओर चले गए,नहाने के लिए तालाब में उतरे थे। जानकारी के मुताबिक, ये तीनों बच्चे पुलिस लाइन के पुलिसकर्मियों के परिवार से थे और उनकी उम्र 10 से 11 साल के बीच थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों में सिविल लाइन थाना में पदस्थ राजेश्वर सिंह का पुत्र युवराज सिंह ठाकुर 9 वर्ष, पुलिस लाइन में पदस्थ जोलजस लकड़ा का पुत्र आकाश लकड़ा 13 वर्ष व अयोध्या जगत का पुत्र प्रिंस जगत 12 वर्ष शामिल हैं।
हादसे की जानकारी
बच्चे खेलते-खेलते गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। जब तक उन्हें बाहर निकाला गया, तब तक काफी देर हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बच्चों को तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
एसपी की प्रतिक्रिया
एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने घटना की जानकारी ली और अस्पताल पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। बच्चों के शव देखकर एसपी की आंखें नम हो गईं। इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है और पुलिसकर्मी और उनके परिवार के लोग सांत्वना देते नजर आए।
दुर्घटना की जांच
पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है और मामले की विस्तृत जानकारी जुटा रही है। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया है और लोगों में गहरा दुख है।








