Latest News
आंध्र प्रदेश के तट से टकराया भीषण चक्रवात ‘मुरासु’, 120 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही हवाएं; ओडिशा-पुडुचेरी में अलर्ट धीरेंद्र शास्त्री की राम-कृष्ण टिप्पणी पर गर्माई राजनीति: दिग्विजय बोले ‘मूर्ख’, बघेल का कटाक्ष- ‘रेबीज की जांच हो’ रायपुर: श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने पार किया 45 हजार बाल शल्य चिकित्सा का ऐतिहासिक आंकड़ा, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जताई खुशी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर दौरा आज: ‘विकसित भारत संकल्प पार्क’ का करेंगे उद्घाटन,दौरे का पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल राज्योत्सव कार्यक्रम के दौरान एक पत्रकार के साथ मारपीट का मामला सामने आया, CAF आरक्षक निलंबित अरब सागर में भारतीय नौसेना का बड़ा पराक्रम: 48 घंटे के सुनियोजित रेस्क्यू ऑपरेशन में मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अजिनी’ और 20 क्रू मेंबर्स सुरक्षित मुक्त
Home » छत्तीसगढ़ » 32,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा मिनीमाता बांगो बांध से , चार गेट खोले गए , दर्री बैराज के भी गेट खोलने की तैयारी

32,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा मिनीमाता बांगो बांध से , चार गेट खोले गए , दर्री बैराज के भी गेट खोलने की तैयारी

Share:

 

​  Four gates of Minimata Bango Dam opened:कोरबा ज़िले में लगातार मूसलाधार बारिश के कारण मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर बढ़ गया है। बांध की क्षमता 358.10 मीटर है और वर्तमान में यह 90.71% भर चुका है, जिसके कारण अतिरिक्त पानी छोड़ना ज़रूरी हो गया है।यह पानी कार्ब्स शहर में स्थित दर्री बांध (बैराज) तक करीब 8/10 घंटे में पहुंच जाएगा।जिसको ध्यान में रख बैराज क भी गेट खोलने की तैयारी है।

​कोरबा तथा बांध के कैचमेंट एरिया वाले कोरिया जिले में भी पिछले दो दिन में अच्छी बारिश हुई है।जिससे बढ़ते जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए बांध के चार गेट खोल दिए गए हैं और 32,000 क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा जा रहा है। इस संबंध में बिलासपुर के मुख्य अधीक्षण अभियंता और कोरबा के अधीक्षण अभियंता ने आपस में चर्चा के बाद यह निर्णय लिया है।
​बांगो बांध के गेट खोले गए, निचले इलाकों में अलर्ट
​कोरबा ज़िले में भारी बारिश की वजह से मिनीमाता बांगो बांध में पानी का स्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। बांध की कुल क्षमता 358.10 मीटर है, जो अब 90.71% तक भर चुकी है।
​जलस्तर को नियंत्रित करने और किसी भी तरह की बाढ़ की स्थिति से बचने के लिए, बांध के चार गेट खोल दिए गए हैं। इन गेटों से 32,000 क्यूसेक से ज़्यादा पानी छोड़ा जा रहा है। यह निर्णय बिलासपुर के मुख्य अभियंता और कोरबा के अधीक्षण अभियंता के बीच विचार-विमर्श के बाद लिया गया है।
​निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।