Latest News
छत्तीसगढ़ कैबिनेट: 4,000 करोड़ के बजट के साथ ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मंजूर, ‘अटल आजीविका हाट’ से बढ़ेंगे स्वरोजगार के अवसर जेल के भीतर खूनी संघर्ष: मानसिक रूप से अस्वस्थ बंदियों के बैरक में नाली के स्लैब से सिर कुचलकर बंदी की हत्या ⚡ छत्तीसगढ़ में बड़ा बिजली संकट: प्रबंधन से वार्ता विफल, विद्युत संविदा कर्मचारियों का ‘अनिश्चितकालीन कामबंद’ आंदोलन शुरू ## कोरबा-सक्ती मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से एक्टिवा सवार युवक की मौके पर ही मौत, चालक फरार छत्तीसगढ़ का ‘सायको किलर’: बलौदाबाजार के खर्वे गांव में 8 ग्रामीणों की हत्या का रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा कोरबा: कुआं भट्ठा बस्ती को उजाड़ने की साजिश! फर्जी कागजातों के खेल का आरोप,भड़के लोग
Home » धर्म » पुरी के जगन्नाथ मंदिर में गरुड़ का ध्वज पर बैठना: क्या यह संयोग है या भगवान का संदेश?

पुरी के जगन्नाथ मंदिर में गरुड़ का ध्वज पर बैठना: क्या यह संयोग है या भगवान का संदेश?

Share:

 

धर्म डेस्क:ओडिशा के पुरी स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर में एक दिव्य दृश्य ने श्रद्धालुओं को चौंका दिया। मंदिर के ऊपरी हिस्से में स्थित नीलचक्र पर लहराते पतितपावन ध्वज पर एक गरुड़ पक्षी आकर बैठ गया। कुछ पल तक वह वहां स्थिर रहा, जैसे किसी अदृश्य आदेश की प्रतीक्षा कर रहा हो। उसके बाद उड़ गया, लेकिन उसके जाने तक वहां खड़े भक्तों के मन में एक ही सवाल कौंध रहा था – क्या यह कोई सामान्य दृश्य था, या प्रभु जगन्नाथ की कोई दिव्य लीलात्मक अनुभूति?

गरुड़ का महत्व
गरुड़, जो स्वयं भगवान विष्णु के वाहन माने जाते हैं, उनका इस तरह से जगन्नाथ मंदिर के ध्वज पर बैठना सामान्य बात नहीं मानी जाती। जहां कुछ लोग इसे अपशकुन कह रहे हैं, वहीं बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसे भगवान जगन्नाथ का कोई संदेश मान रहे हैं।

मंदिर प्रशासन की प्रतिक्रिया
मंदिर प्रशासन ने इस घटना को लेकर कोई चिंता जताने की जरूरत नहीं बताई है। प्रशासन का स्पष्ट कहना है कि गरुड़ के ध्वज पर बैठने से मंदिर की दैनिक पूजा-पद्धति या पारंपरिक रीति-रिवाजों पर कोई असर नहीं पड़ता। वे इस दृश्य को एक प्राकृतिक घटना मानते हैं, लेकिन श्रद्धालुओं की भावनाओं को भी समझते हैं।

इससे पहले भी दिखा है गरुड़
इससे पहले भी इसी साल अप्रैल में भी एक गरुड़ को मंदिर के ध्वज के साथ उड़ते हुए देखा गया था। तब भी लोगों ने इसे शुभ संकेत मानते हुए खूब चर्चा की थी। लेकिन हर बार यह सवाल ज़रूर उठता है – क्या ये संयोग है या भगवान का संवाद?

श्रीजगन्नाथ मंदिर की खासियत
पुरी का श्रीजगन्नाथ मंदिर न केवल एक मंदिर है, बल्कि हिंदू आस्था का वो केंद्र है जहां लाखों लोग हर साल दर्शन के लिए आते हैं। भगवान विष्णु यहां जगन्नाथ रूप में अपनी बहन सुभद्राजी और भाई बलभद्रजी के साथ विराजते हैं। यह मंदिर वैष्णव परंपरा का अद्भुत प्रतीक है, जहां हर परंपरा, हर प्रतीक का गहरा आध्यात्मिक अर्थ होता है ।

Leave a Comment

latest news