The controversy over the insult of PM Modi’s mother in Bihar is not showing any signs of stopping.: कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी बीजेपी पर कड़ी आलोचना की है। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने पहले सोनिया गांधी को ‘जर्सी गाय’ कहकर अपमानित किया था। अनवर ने यह भी दावा किया कि जिस मंच पर पीएम को अपशब्द कहे गए, उस समय कांग्रेस नेता राहुल गांधी मौजूद नहीं थे।
दीदी-ओ-दीदी, जर्सी गाय…टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने पीएम मोदी को याद दिलाए उनके पुराने बयमहुत्रा
वहीं तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पीएम मोदी के उस संबोधन को, जिसमें उन्होंने अपनी दिवंगत मां पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी का ज़िक्र किया था, ‘थोड़ा ज़्यादा ही’ बताया।
महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री पर राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। महुआ मोइत्रा ने लिखा, ‘दीदी ओ दीदी’ का सड़कों पर हूटिंग से लेकर ममता बनर्जी तक, ‘जर्सी गाय’ और ‘कांग्रेस की विधवा’ सोनिया गांधी जी तक, और शशि थरूर की पत्नी के लिए ‘50 करोड़ की गर्लफ्रेंड’ तक, माननीय नरेंद्र मोदी जी ने सब कुछ कहा है। आज उनका ‘माइंड योर लैंग्वेज’ भाषण थोड़ा ज़्यादा ही लगता है।’
*पीएम मोदी का बयान*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दरभंगा, बिहार में आयोजित कांग्रेस-आरजेडी की वोटर अधिकार रैली के दौरान अपनी मां के प्रति अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किए जाने पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि बिहार जैसी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा वाले राज्य में ऐसी स्थिति की कल्पना भी नहीं की जा सकती थी, जहां मां के सम्मान को ठेस पहुंचे।
*पीएम मोदी के बयान की मुख्य बातें*
>- *मां का सम्मान*: पीएम मोदी ने कहा कि मां ही हमारी दुनिया और हमारी संस्कार की पहचान हैं।
>- *व्यक्तिगत अपमान*: उन्होंने कहा कि जो कुछ भी बिहार में हुआ, उसने न केवल मेरे दिल को चोट पहुंचाई, बल्कि बिहार के हर नागरिक, हर मां और बेटी के दिल को भी झकझोर दिया।
>- *देश की महिलाओं का अपमान*: पीएम मोदी ने कहा कि यह अपमान सिर्फ मेरी मां का नहीं है, बल्कि भारत की हर महिला का अपमान है ।
बता दे कि..
बता दे कि यह विवाद पिछले हफ्ते एक वीडियो क्लिप सामने आने के बाद शुरू हुआ। इसमें कुछ अज्ञात लोग कांग्रेस की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान प्रधानमंत्री पर हिंदी में गाली देते सुनाई दे रहे थे। यह यात्रा बिहार के दरभंगा से शुरू हुई थी।वीडियो में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी दिखाई दे रहे थे। हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।








