Latest News
केतन, सौरभ और राजा… प्यार की राह में क्यों बिछ रही हैं लाशें? चौंका रही है NCRB की ये रिपोर्ट! रोनाल्डो का महा-रिकॉर्ड: 6 अलग-अलग फुटबॉल वर्ल्ड कप में गोल दागने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने! छत्तीसगढ़ कैबिनेट: 4,000 करोड़ के बजट के साथ ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मंजूर, ‘अटल आजीविका हाट’ से बढ़ेंगे स्वरोजगार के अवसर जेल के भीतर खूनी संघर्ष: मानसिक रूप से अस्वस्थ बंदियों के बैरक में नाली के स्लैब से सिर कुचलकर बंदी की हत्या ⚡ छत्तीसगढ़ में बड़ा बिजली संकट: प्रबंधन से वार्ता विफल, विद्युत संविदा कर्मचारियों का ‘अनिश्चितकालीन कामबंद’ आंदोलन शुरू ## कोरबा-सक्ती मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से एक्टिवा सवार युवक की मौके पर ही मौत, चालक फरार
Home » कोरबा » कोरबा : बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी

कोरबा : बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी

Share:

 

कोरबा :पाली थाना क्षेत्र के ग्राम झोरकी पारा पंचायत बतरा में एक बुजुर्ग महिला का शव मिलने से लोगों में खौफ और सनसनी फैल गई। 65 वर्षीय चंदर बाई श्याम का शव गांव के खेत में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने सुबह-सुबह शव देखा तो चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते पूरा गांव मौके पर उमड़ पड़ा।

पुलिस जांच शुरू
सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट कोरबा की टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। टीम ने मौके से संदिग्ध साक्ष्य और अहम सुराग जब्त कर लिए जिन्हें एफएसएल जांच के लिए भेजा जा रहा है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं
महिला की मौत के कारणों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन गांव में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। लोगों का कहना है कि यह साधारण मौत नहीं बल्कि हत्या का मामला भी हो सकता है। फिलहाल पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है और ग्रामीण दहशत में हैं। सबकी निगाहें अब पुलिस जांच पर टिकी हैं।

Leave a Comment

latest news