Latest News
भू-विस्थापितों के हक में आईं सांसद ज्योत्सना महंत, कोल एंड स्टील माइंस कमेटी के चेयरमैन अनुराग ठाकुर से की मुलाकात कोरबा नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर और पत्रकार जितेंद्र सिंह की माता सुशीला देवी का निधन चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन को मंजूरी: छत्तीसगढ़ के विकास और देश की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई शक्ति – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 🚨 महाराष्ट्र से दिल्ली तक सियासी ‘भूकंप’: 15 करोड़ का ‘ऑफर’ बनाम 40 करोड़ का ‘रिकॉर्ड’! रांची में बड़ी वारदात: RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमले की कोशिश, सीसीटीवी में कैद हुए हमलावर Shivsena UBT Crisis: उद्धव गुट में फिर बड़ी बगावत की आहट! सांसदों को व्हिप जारी, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को लिखा पत्र
Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़ में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: आबकारी उप निरीक्षक को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया

छत्तीसगढ़ में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: आबकारी उप निरीक्षक को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया

Share:

 

CG News:एसीबी आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शनिवार को रायगढ़ जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग के उप निरीक्षक संतोष कुमार नारंग को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

मामले की शुरुआत

मामले की शुरुआत 20 अगस्त 2025 को हुई जब धर्मजयगढ़ निवासी सुनीत टोप्पो ने एसीबी इकाई बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि 19 अगस्त को उप निरीक्षक नारंग ने ग्राम पंडरी महुआ में उसके घर जाकर अवैध शराब बनाने का आरोप लगाया और उसकी मां से दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए। इसके बाद कड़ी कार्यवाही से बचाने के नाम पर 50 हजार रुपए रिश्वत की मांग की गई।

एसीबी की कार्रवाई

शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई। शनिवार 30 अगस्त को शिकायतकर्ता को तय राशि लेकर खरसिया स्थित आबकारी कार्यालय भेजा गया जहां आरोपी संतोष नारंग ने जैसे ही 50 हजार रुपए की रिश्वत ली एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। मौके से पूरी राशि जब्त की गई।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसीबी सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई से आबकारी विभाग में हड़कंप मच गया है ।

Leave a Comment