Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » देश » चुनाव आयोग बनाम राहुल गांधी: जनता की राय

चुनाव आयोग बनाम राहुल गांधी: जनता की राय

Share:

 

Election Commission vs Rahul Gandhi: नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बीते दिनों चुनाव आयोग पर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगाए. इसी के मद्देनजर इन दिनों कांग्रेस बिहार में वोटर अधिकार यात्रा भी निकाल रही है.

हालांकि, विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर बीते दिनों चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की इसी पीसी को लेकर वोट वाइब की तरफ से एक सर्वे किया गया.

इस सर्वे में विपक्ष के चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों को लेकर लोगों से सवाल पूछे गए कि इस पूरे मसले पर उनकी क्या राय है. इसमें 34 प्रतिशत लोगों ने विपक्ष के आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया, जबकि 28 प्रतिशत लोगों का मानना है कि चुनाव आयोग जवाब देने में विफल रहा है.

वोट वाइब के सर्वे से क्या निकलकर सामने आया
सर्वे के मुताबिक 18 प्रतिशत लोगों का मानना है कि कुछ जवाब दिए गए हैं, जबकि कुछ सवालों के जवाब देना बाकी है. वहीं 20 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वो कुछ कह नहीं सकते. ऐसे में एक तरह से देखा जाए तो सिर्फ 34 प्रतिशत लोग ही चुनाव आयोग के पक्ष में हैं, वहीं कुल 46 प्रतिशत लोग या तो चुनाव आयोग से बिल्कुल संतुष्ट नहीं हैं या तो पूरी तरह से पक्ष में नहीं हैं.

सी वोटर के सर्वे में चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने
इसी मुद्दे पर बीते दिनों सी वोटर ने भी सर्वे किया था. इसमें 59 प्रतिशत लोग चुनाव आयोग पर लगाए राहुल गांधी के आरोपों से सहमत दिखे, जबकि 34 प्रतिशत लोग चुनाव आयोग के समर्थन में नजर आए. वहीं, 67 प्रतिशत लोगों का मानना है कि चुनाव आयोग को राहुल गांधी के सवालों का जवाब देना चाहिए, जबकि 13 प्रतिशत लोग इससे सहमत नहीं हैं.

 

Leave a Comment

latest news