Latest News
आंध्र प्रदेश के तट से टकराया भीषण चक्रवात ‘मुरासु’, 120 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही हवाएं; ओडिशा-पुडुचेरी में अलर्ट धीरेंद्र शास्त्री की राम-कृष्ण टिप्पणी पर गर्माई राजनीति: दिग्विजय बोले ‘मूर्ख’, बघेल का कटाक्ष- ‘रेबीज की जांच हो’ रायपुर: श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने पार किया 45 हजार बाल शल्य चिकित्सा का ऐतिहासिक आंकड़ा, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जताई खुशी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर दौरा आज: ‘विकसित भारत संकल्प पार्क’ का करेंगे उद्घाटन,दौरे का पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल राज्योत्सव कार्यक्रम के दौरान एक पत्रकार के साथ मारपीट का मामला सामने आया, CAF आरक्षक निलंबित अरब सागर में भारतीय नौसेना का बड़ा पराक्रम: 48 घंटे के सुनियोजित रेस्क्यू ऑपरेशन में मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अजिनी’ और 20 क्रू मेंबर्स सुरक्षित मुक्त
Home » छत्तीसगढ़ » महानदी में कूदने वाली 27 वर्षीय शादीशुदा महिला की तलाश के दौरान,एक बुजुर्ग महिला की भी लाश मिली , दोनों शव की हुई शिनाख्त

महानदी में कूदने  वाली 27 वर्षीय शादीशुदा महिला की तलाश  के दौरान,एक बुजुर्ग महिला की भी लाश मिली , दोनों शव की हुई शिनाख्त

Share:

Raipur News: रायपुर के आरंग क्षेत्र में स्थित महानदी पुल से कूदने वाली 27 वर्षीय शादीशुदा महिला स्वाति त्रिवेदी की लाश मंगलवार सुबह नदी में तैरती हुई मिली। स्वाति संतोषी नगर की रहने वाली थी और उसकी ढाई महीने की बच्ची है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

*स्वाति के बारे में जानकारी*

>- स्वाति की शादी दो साल पहले अजय त्रिवेदी से हुई थी।

>- वह रक्षाबंधन मनाने अपने मायके पारागांव आई हुई थी।

>- रविवार को उसके पति और ससुराल पक्ष के लोग उससे मिलने आए थे और उसी दिन वापस लौट गए थे।

>- अगले दिन सुबह 5 बजे स्वाति घर से स्कूटी लेकर निकली थी, जो पुल पर खड़ी मिली थी।

*दूसरी महिला की पहचान*

– स्वाति की तलाश के दौरान पुलिस को महानदी में एक बुजुर्ग महिला की लाश भी मिली थी।

– उसकी पहचान चंपा चंद्राकर (78) निवासी बेमचा, जिला महासमुंद के रूप में हुई है।

– चंपा 15 अगस्त को घर से बिना बताए निकली थी। पुलिस ने परिजनों को बुलाया है और शिनाख्त के बाद शव उन्हें सौंपा जाएगा।