Latest News
Home » राजनीति » छत्तीसगढ़ में कैबिनेट विस्तार: सीनियर विधायकों की उम्मीद पर पानी फिरा,आठ माह से चल रहा सस्पेंस हुआ खत्म, 3 विधायक मंत्री पद की 20 अगस्त को शपथ लेंगे

छत्तीसगढ़ में  कैबिनेट विस्तार: सीनियर विधायकों की उम्मीद पर पानी फिरा,आठ माह से चल रहा सस्पेंस हुआ खत्म, 3 विधायक मंत्री पद की 20 अगस्त को शपथ लेंगे

Share:

CG News:छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पिछले 8 महीनों से चल रहा सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया है। 20 अगस्त को राजभवन में दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब और अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल शपथ लेंगे।

संभावित मंत्रियों की सीएम से मुलाकात

मंत्रिमंडल विस्तार की खबरों के बीच गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल ने सोमवार रात मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद तय हो गया कि तीनों विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा।

*वरिष्ठ विधायक की राज्यपाल से मुलाकात*

इससे पहले वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल की राज्यपाल रमन डेका से मुलाकात ने कई चर्चाओं को जन्म दिया। हालांकि, अमर अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने दस दिन पहले ही मुलाकात का समय मांगा था।

14 मंत्रियों का फार्मूला:

तीन मंत्रियों की शपथ के साथ ही यह तय हो गया है कि छत्तीसगढ़ में भी हरियाणा की तर्ज पर अब 14 मंत्री होंगे। साय कैबिनेट में अभी मुख्यमंत्री समेत 11 मंत्री हैं। छत्तीसगढ़ की तरह हरियाणा की विधानसभा में भी 90 विधायक हैं। हरियाणा में बीजेपी सरकार में मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्री हैं। लिहाजा, हरियाणा के फॉर्मूले को छत्तीसगढ़ में भी लागू करते हुए 3 और मंत्री बनाए जा सकते हैं। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद से 13 मंत्री ही बनते आए हैं। नियम के तहत 90 विधायकों में 13.5 मंत्री बन सकते हैं, इसलिए मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्री भी हो सकते हैं।

21 को विदेश दौरे पर जाएंगे सीएम:

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री साय ने 17 अगस्त को राज्यपाल से मुलाकात की थी, उसके बाद साय ने मंत्रिमंडल विस्तार के संकेत दिए थे। मुख्यमंत्री 21 अगस्त से विदेश प्रवास पर रहेंगे। माना जा रहा था कि उससे पहले कभी भी मंत्रिमंडल विस्तार कर दिया जाएगा। सोमवार देर रात स्पष्ट हुआ कि 20 अगस्त को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। आज  19 अगस्त को साय कैबिनेट की बैठक होगी।

Leave a Comment