Latest News
समाचार: मॉनसून ने दी दस्तक, अपनी कार को रखें ‘रेन-रेडी’; इन जरूरी बातों का रखें खास ख्याल छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: प्रदेश के 32 नगरीय निकायों में स्थापित होगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा, ₹10.60 करोड़ मंजूर समाज में डॉक्टर और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दोनों की भूमिका महत्वपूर्ण : राज्यपाल रमेन डेका नकटी ग्राम में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को लेकर कांग्रेस निम्न स्तरीय राजनीति कर रही है – डॉ. नवीन मार्कण्डेय रायपुर : 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा कोरबा: सर्राफा व्यवसायी गोपाल राय सोनी हत्याकांड में तीनों आरोपियों को उम्रकैद, 19 मिनट के खूनी खेल का अदालत ने किया फैसला
Home » स्वास्थ्य » NKH की नि:शुल्क होम चेकअप सेवा: बुजुर्गों के लिए एक बड़ी राहत ,जाने कैसे मिलेगा इस सेवा का लाभ

NKH की नि:शुल्क होम चेकअप सेवा: बुजुर्गों के लिए एक बड़ी राहत ,जाने कैसे मिलेगा इस सेवा का लाभ

Share:

 

कोरबा। समाज के उस वर्ग के लिए, जिन्होंने जीवन भर दूसरों का सहारा बनकर समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाई, अब उनके लिए न्यू कोरबा हॉस्पिटल (एनकेएच) ने एक अनूठी और मानवीय पहल शुरू की है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एनकेएच द्वारा नि:शुल्क होम चेकअप सेवा शुरू की है, जिसका उद्देश्य बुजुर्ग और असहाय नागरिकों को उनके घर पर ही प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
यह सेवा 15 से 31 अगस्त 2025 तक कोरबा शहर के भीतर (10 किलो मीटर के दायरे में) लागू है। जिन वरिष्ठ नागरिकों को शारीरिक अक्षमता के कारण अस्पताल जाना संभव नहीं है, उनके लिए यह पहल एक बड़ी राहत बनकर सामने आई है।

0 हमारा फर्ज है, उनके लिए कुछ करें- डॉ. चंदानी
डॉ एस चांदनी का कहना हैं कि हमने देखा है कि कई बुजुर्ग अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर चुपचाप पीड़ा सहते हैं, सिर्फ इसलिए क्योंकि वे अस्पताल तक नहीं पहुंच पाते या उनके पास कोई साथ देने वाला नहीं होता। यह सेवा सिर्फ चिकित्सा नहीं, बल्कि सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक है, उन दादा-दादी, नाना-नानी और माता-पिता के लिए जिनके आशीर्वाद ने हमें इस मुकाम तक पहुंचाया है। जिन्होंने हमारे लिए जीवन जिया, अब हमारा फर्ज है उनके लिए कुछ करने का। मेडिकल टीम द्वारा जांच पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

0 सेवा में शामिल है- बीपी, शुगर, पल्स और तापमान की जांच, डॉक्टर द्वारा घर पर परामर्श, प्रारंभिक दवा की सलाह, आवश्यकतानुसार खून की जांच, घर पर रिपोर्ट की सुविधा (यदि आवश्यक हो तो) इन सभी सेवाओं के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

0 कैसे लें सेवा का लाभ-
जो बुजुर्ग या उनके परिजन इस सेवा का लाभ लेना चाहते हैं, वे व्हाट्सएप नंबर 6232033210 पर “चेकअप” हिंदी या अंग्रेजी में लिखकर भेज सकते हैं। इसके अलावा जारी नंबर पर संपर्क कर विवरण के साथ पंजीयन सुबह 7 से शाम 5 बजे तक करा सकते है। पंजीकरण के बाद मेडिकल टीम द्वारा समय तय कर बुजुर्ग के घर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।
0 सिर्फ कोरबा शहर के लिए उपलब्ध-
पहले चरण में यह सेवा सिर्फ कोरबा शहर (10 किलो मीटर के अंदर) के सीमित क्षेत्रों में उपलब्ध रहेगी, परंतु भविष्य में इसे विस्तार देने की योजना पर विचार किया जाएगा।

Leave a Comment