Latest News
JSW Energy का बड़ा धमाका: 1,410 करोड़ रुपये में करेगी छत्तीसगढ़ के मारुति क्लीन कोल का 100% अधिग्रहण शिवाय हॉस्पिटल बना सामाजिक सद्भाव का केंद्र, राष्ट्रीय रक्तदान दिवस शिविर में लोगों ने किया रक्तदान   कोरबा प्रेस क्लब चुनाव 2026-28: नौशाद खान बने नए अध्यक्ष, दिनेश राज सचिव , सर्वाधिक मतों से कमलेश यादव  संरक्षक निर्वाचित  कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: कार्यकारिणी सदस्य पद के नतीजे घोषित देखें परिणाम  देवभूमि में खूनी संघर्ष: विकासनगर में ‘पानी’ के विवाद ने लिया सांप्रदायिक मोड़, एक युवक की मौत के बाद चला बुलडोजर कोरबा: मानिकपुर खदान में राखड़ का ‘पहाड़’, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने केंद्रीय कोयला मंत्री से की उच्च स्तरीय जाँच की मांग
Home » छत्तीसगढ़ » Major accident averted: Panic at Satrenga tourist spot, rare snake in canteen’s A/C, snake catcher rescued it

Major accident averted: Panic at Satrenga tourist spot, rare snake in canteen’s A/C, snake catcher rescued it

Share:

कोरबा/कोरबा के सतरेंगा पर्यटन स्थल पर एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया जब एक कॉमन कैट स्नेक एयर कंडीशनर में घुस गया। यह घटना उस वक्त हुई जब पर्यटक वहां मौजूद थे और नाश्ता कर रहे थे इस बीच पर्यटकों की नजर एसी पर पर पड़ी पर दुर्लभ सांप था , इसके बाद कैंटीन में हड़कंप मच गया लोग नाश्ता छोड़ कर बाहर की ओर भागे। सूचना स्नेक केचर को दी गई,स्नेक केचर जितेंद्र सारथी ने सफलतापूर्वक सांप को रेस्क्यू कर लिया।रेस्क्यू टीम ने सांप को जंगल में छोड़ दिया .स्नैक रेस्क्यूअर की माने तो AC के अंदर बैठा अजीबो गरीब सांप common cat snake है. जिसे हिंदी में सामान्य बिल्ली सांप कहते हैं.

दुर्लभ प्रजाति का सांप है कॉमन कैट स्नेक

कॉमन कैट स्नेक दुर्लभ प्रजाति के सांपों में से है. यह सांप बहुत कम दिखाई देते हैं. यह सांप अक्सर शाम के बाद और रात में सक्रिय रहते हैं. क्योंकि दिन के वक्त इनके आंखों की तलिया संकरी खड़ी झिल्लियों में सिकुड़ जाती हैं. जिससे इन्हें कम दिखाई देता. वहीं, रात के समय पुतलियां गोलाकार आकार में फैल जाती हैं और दिखाई देने लगता है. इसलिए इस सांप को निशाचर भी कहते हैं. यह अक्सर छोटे पक्षियों, मेंढक, अंडे आदि का शिकार करते हैं. जानकारी के मुताबिक, इस सांप के अंदर जहर बहुत कम होता है. इसके काटने से आदमी की मौत नहीं हो सकती है.

*सतरेंगा पर्यटन स्थल की जानकारी*

सतरेंगा पिकनिक स्पॉट कोरबा जिले में स्थित एक खूबसूरत स्थल है, जो मिनी माता बांगो बांध के पास स्थित है। यह पर्यटन स्थल अपनी प्राकृतिक सुंदरता और मनोरंजक गतिविधियों के लिए जाना जाता है। पर्यटक यहां नौका विहार का आनंद ले सकते हैं और पिकनिक मना सकते हैं।

Leave a Comment

latest news