Home » कोरबा » KORBA:अशोक वाटिका में प्रवेश और पार्किंग शुल्क पर रोक, मंत्री लखनलाल देवांगन और महापौर के निर्देश

KORBA:अशोक वाटिका में प्रवेश और पार्किंग शुल्क पर रोक, मंत्री लखनलाल देवांगन और महापौर के निर्देश

Share:

 

कोरबा: कोरबा के अशोक वाटिका में प्रवेश और पार्किंग शुल्क को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने इस शुल्क को तत्काल वापस लेने के निर्देश दिए हैं। महापौर संजू देवी राजपूत ने भी इस प्रस्ताव को पूरी तरह निरस्त करने के लिए आयुक्त को आवश्यक कदम उठाने का आदेश दिया है।

क्या है मामला?
अशोक वाटिका में प्रवेश शुल्क और पार्किंग शुल्क वसूलने का प्रस्ताव अर्बन पब्लिक सर्विस सोसाइटी द्वारा पारित किया गया था। इसके तहत आम नागरिकों से प्रवेश के लिए शुल्क और वाहनों के लिए अलग-अलग शुल्क निर्धारित किए गए थे। इस बात को लेकर पब्लिक में भारी आक्रोश देखा गया । और इसका विरोध भी होने लगा। जनता ने अपनी नाराज़गी से उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन को को अवगत कराया था।

मंत्री और महापौर के निर्देश
मंत्री देवांगन ने कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त को दूरभाष पर निर्देश दिए और कहा कि कोरबा शहर की जनता उनका परिवार है और उन पर किसी भी प्रकार का अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शुल्क लेने के बजाय उद्यान की सुविधाओं में वृद्धि की जाए और कोरबा शहर के सभी उद्यानों का उचित रखरखाव और आवश्यक सुधार कार्य सुनिश्चित किए जाएं। महापौर संजू देवी राजपूत ने भी आयुक्त से तत्काल प्रक्रिया निरस्त करने और जनता को राहत देने के निर्देश दिए।

शहरवासियों की प्रतिक्रिया
इस निर्णय के बाद शहरवासियों ने संतोष व्यक्त किया और मंत्री लखनलाल देवांगन के प्रति आभार व्यक्त किया कि उन्होंने तत्काल गलत निर्णय पर एक्शन लिया।

Leave a Comment