Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़: डिफेंस की तैयारी कर रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत, सहेली संग इस्कॉन मंदिर से लौट रही थी

छत्तीसगढ़: डिफेंस की तैयारी कर रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत, सहेली संग इस्कॉन मंदिर से लौट रही थी

Share:

 

CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आमा नाका इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में डिफेंस की तैयारी कर रही एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी दो सहेलियां बाल-बाल बच गईं। मृतक छात्रा की पहचान भूमि चंद्राकर के रूप में हुई है, जो रायपुरा स्थित आदर्श डिफेंस एकेडमी में प्रशिक्षण ले रही थी और खुशी गर्ल्स हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी।

हादसे का कारण
हादसा तब हुआ जब तीनों छात्राएं एक्टिवा पर सवार होकर इस्कॉन मंदिर से दर्शन कर अपने हॉस्टल लौट रही थीं। जब वे चंदन डीह टर्निंग से रायपुर की ओर यू-टर्न ले रही थीं, उसी वक्त लोहे से लदा एक 18 चक्का ट्रक उनके पास से गुजर रहा था। तभी अचानक एक्टिवा के बीच में बैठी भूमि चंद्राकर का दुपट्टा ट्रक के पिछले टायर में फंस गया, जिससे वह असंतुलित होकर ट्रक के पहियों के नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के बाद की स्थिति
घटना के बाद हंगामा हो गया और स्थानीय लोगों ने ट्रक को रोककर उसमें तोड़फोड़ कर दी। गुस्साए लोगों ने ट्रक ड्राइवर की जमकर पिटाई भी की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची आमानाका थाना पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने मृतका के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

सुरक्षा अपील
इस हादसे से हमें सीखने की जरूरत है। ट्रैफिक नियमों का पालन करना, एक्टिवा/बाइक पर तीन सवारी से बचना और खुले कपड़ों का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है जो चलती गाड़ियों में फंस सकते हैं ।

Leave a Comment