Latest News
आंध्र प्रदेश के तट से टकराया भीषण चक्रवात ‘मुरासु’, 120 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही हवाएं; ओडिशा-पुडुचेरी में अलर्ट धीरेंद्र शास्त्री की राम-कृष्ण टिप्पणी पर गर्माई राजनीति: दिग्विजय बोले ‘मूर्ख’, बघेल का कटाक्ष- ‘रेबीज की जांच हो’ रायपुर: श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने पार किया 45 हजार बाल शल्य चिकित्सा का ऐतिहासिक आंकड़ा, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जताई खुशी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर दौरा आज: ‘विकसित भारत संकल्प पार्क’ का करेंगे उद्घाटन,दौरे का पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल राज्योत्सव कार्यक्रम के दौरान एक पत्रकार के साथ मारपीट का मामला सामने आया, CAF आरक्षक निलंबित अरब सागर में भारतीय नौसेना का बड़ा पराक्रम: 48 घंटे के सुनियोजित रेस्क्यू ऑपरेशन में मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अजिनी’ और 20 क्रू मेंबर्स सुरक्षित मुक्त
Home » छत्तीसगढ़ » पूर्व डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव के घर से चोरी हुई हाथी की मूर्ति मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,खरीददार की शीघ्र होगी गिरफ्तारी

पूर्व डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव के घर से चोरी हुई हाथी की मूर्ति मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,खरीददार की शीघ्र होगी गिरफ्तारी 

Share:

 

CG News: अंबिकापुर पुलिस ने पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव के घर से चोरी हुई हाथी की मूर्ति मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो शहर के अयान मार्ग के रहने वाले हैं।

मामले की जानकारी

3 अगस्त की दरमियानी रात पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव के कोठी घर से चोरों ने हाथी की 15 किलो वजनी मूर्ति की चोरी की थी। इस घटना ने शहर सहित प्रदेश में भी चर्चा का विषय बना दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। चोरी हुए हाथी की मूर्ति का टुकड़ों में हिस्सा मिला है। पुलिस ने बताया कि हाथी की मूर्ति खरीदने वाले की भी गिरफ्तारी जल्द हो सकती है। सरगुजा पुलिस आज  इस मामले में नया खुलासा कर सकती है .