Home » राजनीति » छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ट्रंप पर बयान,राहुल के दौरे को लेकर कहा…

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ट्रंप पर बयान,राहुल के दौरे को लेकर कहा…

Share:

Chhattisgarh Chief Minister Vishnudev Sai’s statement on Trump, said about Rahul’s visit…

रायपुर:छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा भारत पर बढ़ाए गए टैरिफ को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मुद्दे पर पहले ही बोल चुके हैं और सरकार इस मामले को देख रही है। साय ने कहा, “वैसे ट्रंप से ऐसी उम्मीद नहीं थी, लेकिन हमारे पीएम, मंत्रिमंडल सब देख रहे हैं।”

बिजली बिल हाफ योजना पर कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर बयान

विष्णुदेव साय ने बिजली बिल हाफ योजना में बदलाव को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत भारी सब्सिडी जनता को दी जा रही है और लोगों से आवेदन मंगाए गए हैं। साय ने कहा, “बिजली बिल हाफ से हम मुफ्त बिजली की ओर जा रहे हैं। इसमें भारी सब्सिडी जनता को दी जा रही है। लोगों को इसके लिए बैंक से लोन के लिए भी प्रयास कर रहे हैं।”

राहुल गांधी के संभावित दौरे पर बयान

इस साल के अंत में राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ के संभावित दौरे को लेकर विष्णुदेव साय ने कहा कि उनका दौरा तो विभिन्न चुनाव में होता रहा है और उनके दौरे पर क्या होता है, पूरी दुनिया जानती है ।

Leave a Comment