Latest News
जगद्गुरु रामभद्राचार्य पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर बरसे देवजी भाई पटेल; कहा- “यह कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा है” : 🚨 रायगढ़: छत्तीसगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई, 60 हजार की रिश्वत लेते तहसील का बाबू गिरफ्तार महानदी का मायका बनेगा ‘ग्लोबल टूरिज्म हब’: धार्मिक और प्राकृतिक सौंदर्य से सजेगा नगरी-सिहावा बस्तर बनेगा इंटरनेशनल टूरिज्म हब! टाटा ग्रुप की IHCL करेगी ₹500 करोड़ का बड़ा निवेश कोरबा को मिलेगी ₹143 लाख से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन आज करेंगे भूमिपूजन और लोकार्पण अलविदा गज़ल के जादूगर: मशहूर शायर डॉ. बशीर बद्र नहीं रहे , ग़रीबों की बेबसी और सियासत के दोहरे चेहरे को दी थी आवाज़
Home » छत्तीसगढ़ » कोरबा में हाथी की मौत: करंट लगने से मौत की आशंका

कोरबा में हाथी की मौत: करंट लगने से मौत की आशंका

Share:

 

छत्तीसगढ़/कोरबा:कोरबा जिले के कोरबा वन मंडल के अंतर्गत कुदमुरा रेंज के बैगामार जंगल में एक वयस्क हाथी की मौत हो गई है। यह घटना रात में हुई, लेकिन इसकी जानकारी सुबह ही सार्वजनिक हो पाई। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, हाथी की मौत बिजली के झटके वाले तार से हुई है, जो अक्सर ग्रामीण छोटे जानवरों के शिकार या अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए लगाते हैं।

*मृत्यु के कारणों की जांच*

वन विभाग इस मामले की जांच में जुट गया है, लेकिन अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं आया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाथी की मौत सामान्य करंट लगने से हुई है, लेकिन इसे झटके वाले तार से जोड़कर प्रचारित किया जा रहा है।

*वन विभाग की प्रतिक्रिया*

वन विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई। अब देखना यह है कि वन विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और हाथी की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए क्या कदम उठाता है .

Leave a Comment