CG Politics : छत्तीसगढ़ में दो ननों की गिरफ्तारी का मुद्दा पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया हैं वहीं इस मुद्दे पर राज्य की सियासत गरमा गई हैं। आरोप प्रत्यारोप जारी हैं।
भाजपा की दोहरी नीति
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा वोट के लिए ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही हैं उन्होंने कहा केरल भाजपा कहती हैं कोई धर्मांतरण और मानव तस्करी नहीं हुई। जबकि छत्तीसगढ़ भाजपा उल्टा धर्मांतरण का आरोप लगा रही है। बघेल ने कहा कि केरल भाजपा को वोट चाहिए,तो वे अलग बात कर रहे हैं । छत्तीसगढ़ में भाजपा को वोट चाहिए इसलिए ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही हैं।
बजरंग दल की गुंडागर्दी
इसके अलावा उन्होंने कहा कि बजरंग दल की गुंडागर्दी चल रही हैं , लेकिन सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही हैं।
सोनिया के धर्म से मोदी के टेबल तक
धर्मांतरण पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने हाल ही में दिल्ली में एक बयान दिया था, उन्होंने कहा था कि प्रियंका गांधी अपनी मां के धर्म को बचाने का काम कर रही हैं।उन्होंने स्पष्ट आरोप लगाया था कि कांग्रेस देश को धर्मांतरण का अड्डा बनाना चाहती है. विपक्ष उसकी रणनीति का हिस्सा बना हुआ है. इतना ही नहीं उन्होंने प्रियंका गांधी पर भी आरोप लगाए थे.
संसद में प्रियंका का बोलना साबित करता है कि वे अपनी मम्मी के धर्म रक्षा के लिए यहां काम कर रही हैं।
जिस पर भूपेश बघेल ने कहा था ट्रंप के बारे में बृजमोहन क्या कहते है? वे तो बहुत साहसी हैं , वे इतने साहसी हैं कि मोदी जी टेबल के अंदर छुप जाते है.
भूपेश बघेल ने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल को कहना चाहिए कि ट्रंप झूठ बोल रहा है । मोदी के पास जाकर उन्हें हिम्मत देनी चाहिए । जो टेबल के अंदर छुपे थे वो सब पहले की बात थी । अब मैं आपके साथ हूं अब आप ट्रंप के बारे में बोलिए।
बघेल का आरोप
बघेल ने कहा कि अल्पसंख्यकों ईसाई,मुस्लिम,सिख और बौद्ध को टारगेट कर परेशान किया जा रहा हैं ।
बघेल ने कहा कि केरल में अल्पसंख्यकों का वोट चाहिए ,इसलिए केरल भाजपा दूसरी तरफ की बात कर रहीं हैं , यहां भी उन्हें वोट चाहिए , इसलिए छत्तीसगढ़ में भाजपा दूसरी बात कह रही है।
बघेल ने कहा एक तरफ बजरंग बल की गुंडागर्दी चल रही है । दूसरी तरफ विश्व हिंदू परिषद ने धमतरी में 100 साल पुराने क्रिश्चियन अस्पताल में तोडफ़ोड़ की, दुर्ग में बजरंग दल के लोग कह रहे हैं कि, हथियार उठाने से भी नहीं चुकेंगे। दुर्ग में इस तरह का बयान दिया गया हैं उसका वीडियो भी हैं, उनके खिलाफ सरकार क्या कार्रवाई कर रही हैं।
भूपेश बघेल ने कहा कि बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद गृहमंत्री विजय शर्मा के संरक्षण में काम कर रहे हैं । भाजपा केरल का विरोध देखकर दबाव में वे संयम बरतने की बात कर रहे हैं।








