Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » धर्म » महिला ने प्रश्न किया भगवान की सबसे बड़ी पूजा क्या होती हैं ? प्रेमानंद जी महाराज ने सरल शब्दों में बताया

महिला ने प्रश्न किया भगवान की सबसे बड़ी पूजा क्या होती हैं ? प्रेमानंद जी महाराज ने सरल शब्दों में  बताया 

Share:

 

The woman asked, what is the greatest worship of God? Premanand Ji Maharaj explained in simple words

What is the greatest worship of God? : भक्तों के मन में कई तरह के सवाल रहते हैं, ये सवाल कभी जटिल होते हैं तो कभी बहुत अधिक सरल, लेकिन भक्त हमेशा ऐसे महात्मा या संत की खोज में रहते हैं, जो उनके इन सवालों को समझ पाए और भगवान और जीवन से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए उनका अच्छे से मार्गदर्शन कर पाए, ताकी लोग आपने आध्यात्मिक जीवन की राह में आगे निकल पाए. कई लोग प्रेमानंद जी महाराज से मिलकर, कुछ ऐसे प्रश्न पूछते हैं जिनका स्पष्ट उत्तर खोज पाना उनके लिए बहुत मुश्किल होता है. इस लेख में आपको यह बताया जा रहा है कि जब एक महिला ने प्रेमानंद जी महाराज से ये पूछा कि सबसे बड़ी पूजा क्या है तो, महाराज जी ने इसका क्या उत्तर दिया.

महिला ने किया यह प्रश्न

प्रेमानंद महाराज जी से मिलकर कई लोग अपने मन की शंका को दूर करने का प्रयास करते हैं, लोग ऐसा इसलिए भी करते हैं, क्योंकि महाराज जी सभी सवालों का बहुत सरल उत्तर देते हैं, जिससे भक्त को संतोष की प्राप्ति होती है. महाराज जी के प्रवचन के दौरान एक महिला ने उनसे भगवान की सबसे बड़ी पूजा क्या है इस विषय में प्रश्न किया.

ये होती है भगवान की सबसे बड़ी पूजा

महिला के सवालों का उत्तर देते हुए महाराज जी ने कहा कि व्यक्ति को कभी भी किसी को दुख नहीं पहुंचाना चाहिए, यही भगवान की सबसे बड़ी पूजा होती है, व्यक्ति को हमेशा यह प्रयास करना चाहिए कि वो अपनी वाणी से किसी के दिल को ठेस ना पहुंचाए और साथ ही व्यक्ति को यह भी प्रयास करना चाहिए कि किसी भी व्यक्ति को वह शारीरिक रूप से भी कोई कष्ट ना दे. इंसान के मन को दुख ना पहुंचाना ही भगवान की सबसे बड़ी पूजा होती है.

Leave a Comment

latest news