Latest News
CBSE री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर साइबर हमला: भारी दबाव के बावजूद बोर्ड ने संभाला सिस्टम, जानें पूरा मामला कोरबा: 46 साल बाद फिर बेदखली का दंश झेलने को मजबूर जरहाजेल के विस्थापित, किसान सभा ने दी सड़क पर उतरने की चेतावनी तमिलनाडु BJP में घमासान: क्या के. अन्नामलाई थामेंगे नया रास्ता? अमित शाह और शीर्ष नेतृत्व से दिल्ली में बड़ी बैठक 🚂 रायपुर और कोरबा के बीच चलने वाली “हसदेव एक्सप्रेस” अब रोजाना दौड़ेगी, दो अलग-अलग ट्रेन नंबरों के झंझट से मिली मुक्ति दिल दहला देने वाला हादसा: गोद में मासूम को लेकर ट्रेन के आगे कूदी मां, महिला की मौत, डेढ़ साल का बच्चा गंभीर NEET विवाद: जब कट्टर विरोधी दिग्विजय सिंह को हुआ पीएम मोदी पर ‘भरोसा’, कांग्रेस में मची खलबली!
Home » धर्म » कान पकड़कर उठक बैठक लगाने वाले IAS अफसर का 36 घंटे में हुआ तबादला.. भ्रष्टाचार के खिलाफ खाई थी सात गोलियां ,जान बच गई लेकिन एक आंख चली गई

कान पकड़कर उठक बैठक लगाने वाले IAS अफसर का 36 घंटे में हुआ तबादला.. भ्रष्टाचार के खिलाफ खाई थी सात गोलियां ,जान बच गई लेकिन एक आंख चली गई

Share:

The IAS officer who did sit-ups while holding his ears was transferred within 36 hours. He had taken seven bullets while fighting against corruption, his life was saved but he lost one eye

नेशनल न्यूज:आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही का तबादला उत्तरप्रदेश  शाहजहांपुर में एसडीएम पुवायां पद पर ज्वाइन करने के महज 36 घंटे बाद ही कर दिया गया है। उनको अब राजस्व परिषद से संबद्ध किया गया है। दरअसल, राही ने तहसील परिसर में निरीक्षण के दौरान कुछ लोगों को खुले में पेशाब करते देखा, जिसके बाद उन्होंने उनसे उठक-बैठक लगवाई। इसके बाद वकीलों ने धरना शुरू कर दिया और एसडीएम से माफी मांगने को कहा।

*विवाद की वजह:*

– तहसील परिसर में गंदगी और खुले में पेशाब करने वालों से उठक-बैठक लगवाई

– वकीलों ने धरना शुरू कर दिया और एसडीएम से माफी मांगने को कहा

– एसडीएम रिंकू सिंह राही ने वकीलों के सामने कान पकड़कर उठक-बैठक लगाई और माफी मांगी। इसका वीडियो वायरल होने के बाद उनका तबादला कर दिया गया

*रिंकू सिंह राही के बारे में:*

– वह 2022 बैच के आईएएस अधिकारी हैं

– उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में 683वीं रैंक हासिल की थी

>- वह पहले मुजफ्फरनगर में समाज कल्याण विभाग में अधिकारी थे, जहां उन्होंने करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश किया था। जो कुछ लोगों को रास नहीं आया। उनके भ्रष्टाचार विरोधी प्रयासों के कारण हिंसक विरोध हुआ।

– मार्च 2009 में बेडमिंटन खेलते समय उन्हें  7 गोलियां मारी गई थीं, उनकी जान तो बच गईं लेकिन एक आंख चली गई और जबड़ा टूट गया।
▪️ साल 2021 में उन्होंने यूपीएससी को सिविल सेवा परीक्षा दी और विकलांगता कोटे से 683 वीं रेंक हासिल करके आईएएस अधिकारी बने। उन्होंने  40 साल की उम्र में देश की सबसे मुश्किल मानी जाने वाली इस परीक्षा को पास किया।

Leave a Comment