“शासन-प्रशासन की कार्यशैली को लेकर आम लोगों में अक्सर नाराजगी रहती है, लेकिन जब कोई अधिकारी खुद को जवाबदेह मानते हुए जनता के बीच मिसाल पेश करता है तो वो चर्चा में आ जाता है. ऐसा ही कुछ हुआ शाहजहांपुर के पुवायां तहसील में, जहां मंगलवार को नवागत एसडीएम रिंकू सिंह राही ने पहले ही दिन तहसील परिसर में स्वच्छता को लेकर अपनी जिम्मेदारी स्वीकारी और सबके सामने उठक-बैठक लगाकर सभी को चौंका दिया.यह घटना मंगलवार को हुई, जिस दिन उन्होंने अपना कार्यभार संभाला था.”
उत्तर प्रदेश : शाहजहांपुर जिले के पुवायां तहसील में हाल ही में नियुक्त हुए SDM रिंकू सिंह राही का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में IAS अधिकारी वकीलों की भीड़ के सामने कान पकड़कर सार्वजनिक रूप से उठक-बैठक करते नजर आ रहे हैं।
क्या है पूरा मामला?
– SDM रिंकू सिंह राही ने तहसील परिसर का निरीक्षण किया और एक वकील के मुंशी को खुले में पेशाब करने पर उठक-बैठक लगवाई।
– इसके बाद वकीलों ने विरोध जताया और कहा कि तहसील परिसर के शौचालय बहुत गंदे हैं, जिससे मजबूरी में बाहर पेशाब करनी पड़ती है।
– इस पर SDM ने बिना झिझक अपनी जिम्मेदारी स्वीकार की और कहा कि अगर शौचालय गंदे हैं तो यह प्रशासन की लापरवाही है।
– उन्होंने उसी समय वकीलों के सामने खुद कान पकड़कर उठक-बैठक लगाई।SDM की जिम्मेदारी और संवेदनशीलता
– SDM रिंकू सिंह राही ने तहसील के सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया और कर्मचारियों से साफ तौर पर कहा कि शासन की मंशा के अनुसार ईमानदारी से काम करें।
– उन्होंने एक बच्ची को परिसर में घूमते देखा तो उसकी पढ़ाई को लेकर चिंता जताई और उसके माता-पिता को बुलाकर कहा कि स्कूल समय में बच्ची तहसील परिसर में न दिखे, उसे हर हाल में स्कूल भेजा जाए।ग्रामीणों के लिए पहल
– SDM ने गांव-गांव में व्हाट्सएप ग्रुप बनाने की पहल की बात कही, जिनके जरिए ग्रामीण अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन तक पहुंचा सकेंगे।
– उन्होंने कहा कि अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत मांगे या गलत व्यवहार करे तो ग्रामीण उसका स्टिंग कर वीडियो भेजें, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
– सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए युवा स्वयंसेवकों की टीम भी गठित की जाएगी।
SDM रिंकू सिंह राही का यह कदम इंसानियत और जिम्मेदारी का प्रतीक बन गया है और अधिकारियों के लिए एक मिसाल पेश करता है।








