प्रेमानंद जी के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर हैं: मृत्यु के बाद जिंदा होने के सवाल पर महाराज जी ने दिया चौका देने वाला जवाब
Shri Hit Premanand Govind Sharan Ji Maharaj: आपको बता दें कि श्रीं हित प्रेमानंद गोविन्द शरण जी महाराज वृंदावन के केली कुंज नाम के स्थान पर रहते हैं। साथ ही वहां ही सत्संग के माध्यम से लोगों का मार्गदर्शन करते हैं। महाराज जी राधा रानी को अपना इष्ट मानते हैं। महाराज जी के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर हैं और उनके सत्संग में कई सेलिब्रिटी पहुंचे हैं। जिसमें अनुष्का शर्मा, विराट कोहली और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का नाम शामिल है। प्रेमानंद महाराज जी की लोकप्रियता दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। क्योंकि महाराज जी भक्तों के प्रश्नों के उत्तर बहुत ही सरल ढंग से देते हैं।
महाराज जी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक भक्त उनसे पूछ रहा है कि अगर किसी व्यक्ति के प्राण शरीर से चले जाएं तो क्या वो दोबारा जिंदा हो सकता है। जिस पर महाराज जी कहा कि ये सब बकवास की बाते हैं और एक बार यमराज की फांसी में फंसा तो दोबारा छूटने की ताकत नहीं होती है। वहां चूक नहीं होती है।
महाराज जी ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति की मृत्यु होनी है, तो यमदूत उसे एक सेकेंड में पहचान लेते हैं और उसका नाम, पता, कद, रंग सब कुछ जान लेते हैं। इसमें कोई चूक नहीं होती है।महाराज जी ने उदाहरण देते हुए कहा कि रमेश नाम के लाखों नाम हो सकते हैं और उन्होंने कहा कि रमेश की मृत्यु होनी है। वहीं एक सेकेंड में हिसाब हो गया कि ये व्यक्ति इस प्रदेश के इस शहर में रहता है। ये उसका कद और रंग है तो उसका नाम एक सेकेंड में तमाम कर दिया है। उसमें ऐसा थोड़ी नहीं है कि यमदूत घूमते रहे कि ये रमेश है कि वो रमेश है और यमराज के पास गए कि तुम गलत रमेश को ले आए और लाना उसको था। तो ऐसा नहीं होता है।








