Latest News
हौसलों के पहिए: टूटी ट्राइसाइकिल बदली, अब थमेगी नहीं कमला की ‘उच्च शिक्षा’ की उड़ान! छत्तीसगढ़: स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में संविदा भर्ती प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से निरस्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पोंड़ीउपरोड़ा में  प्रवेश हेतु 15 जून तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित 🗳️ बिंझरा उपचुनाव: कन्हैया लाल के सिर सजा जीत का ताज, ‘हत्याकांड के आरोपी’ को जनता ने नकारा! छत्तीसगढ़ उपचुनाव: लोकतंत्र का महापर्व, रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग, 4 जून को नतीजो की घोषणा  : 💥 रायगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन अंकुश’: आईपीएल फाइनल पर सट्टा खिलाने वाले सिंडिकेट का भंडाफोड़, करीब 32 लाख नगद और नोट गिनने की मशीन जब्त
Home » कोरबा » कोरबा न्यूज » KORBA: दंतेल हाथियों ने धान खाने तोड़े तीन दरवाजे.. ग्रामीणों में दहशत.. सूचना के बाद वनरक्षक मौके पर नहीं पहुंचे

KORBA:  दंतेल हाथियों ने धान खाने तोड़े तीन दरवाजे.. ग्रामीणों में दहशत.. सूचना के बाद वनरक्षक मौके पर नहीं पहुंचे

Share:

KORBA: Tusker elephants broke three doors to eat paddy… villagers in panic… forest guards did not reach the spot even after getting information

छत्तीसगढ़/कोरबा: कोरबा जिले के कटघोरा वन मण्डल अंतर्गत केंदई रेंज के कोरबी-चोटिया सर्किल के खुरुपारा में हाथियों ने उत्पात मचाया है। 2 हाथी ने डेरा डाला है जिससे ग्रामीणों में दहशत है।

हाथियों के हमले का विवरण

>- बीते रात्रि 2 दंतैल हाथियों ने पूरी रात कोहराम मचाया और कृषक रवि पिता रामचंद्र रजवार के घर के तीन दरवाजे को तोड़कर तहस-नहस कर दिया।

>- हाथियों ने रखें धान को खाकर चौपट कर दिया।

>- इसकी सूचना आज 28 जुलाई को मौका निरीक्षण के लिए वनरक्षक प्रहलाद सिदार को दी गई लेकिन किसी ने मौके पर जाकर अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई।

ग्रामीणों में दहशत

>- समाचार लिखे जाने तक विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी गांव में मुनादी भी नहीं कराए हैं और ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।

>- ग्राम बनिया, औराझुंझ से हाथी तेजी से विचरण करते हुए डंगबोरा, खडफडी, रोदे की ओर आगे बढ़ रहे हैं।

वन विभाग की भूमिका

>- वन विभाग को सूचना देने के बावजूद भी वनरक्षक मौके पर नहीं पहुंचे, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।

>- वन विभाग की इस लापरवाही से ग्रामीणों को खतरा बढ़ गया है और उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए खुद ही कदम उठाने पड़ रहे हैं ।

_________
#हाथियोंकाआतंक
#कोरबाजिलामेंहाथियोंकीदहशत
#दंतेलहाथियोंकाउत्पात
#कटघोरावनमंडल

Leave a Comment