योगी आदित्यनाथ ने रचा इतिहास, यूपी में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद पर रहने का बनाया रिकॉर्ड
नेशनल न्यूज: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वह राज्य के इतिहास में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद पर बने रहने वाले पहले नेता बन गए हैं। योगी आदित्यनाथ ने 19 मार्च 2017 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और अब तक 8 साल 4 महीने और 10 दिन का कार्यकाल पूरा कर लिया है।
योगी आदित्यनाथ का रिकॉर्ड
– उन्होंने उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिनका कुल कार्यकाल 8 साल और 127 दिन का रहा था।
– योगी आदित्यनाथ से पहले मायावती 7 वर्ष 16 दिन, मुलायम सिंह यादव 6 वर्ष 274 दिन, डॉ. संपूर्णानंद 5 वर्ष 345 दिन और अखिलेश यादव 5 वर्ष 4 दिन तक मुख्यमंत्री रहे ।
योगी आदित्यनाथ की उपलब्धियां
– वह पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने पूर्ण कार्यकाल के बाद दोबारा लगातार पद संभाला है।
– वह गोरखनाथ मठ के महंत भी हैं और 1998 में 26 वर्ष की आयु में गोरखपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर राजनीति में कदम रखा था।
– वह लगातार पांच बार गोरखपुर से लोकसभा पहुंचे और अब उत्तर प्रदेश विधान सभा में गोरखपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं ।








