Latest News
रामलीला मैदान की महारैली: INDIA गठबंधन की एकजुटता और सत्ता पक्ष के लिए बड़ी चुनौती झुंझुनू हादसा: करंट की चपेट में आने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत, प्रधानमंत्री और सीएम ने जताया गहरा शोक ममता बनर्जी का बदला राजनीतिक अंदाज: दिल्ली की रैली में सोनिया गांधी को बताया अपनी नेता, विपक्षी समीकरणों पर टकटकी ‘ये हिंदुस्तान आपके अब्बू जान का नहीं…’: रामलीला मैदान रैली पर बीजेपी का राहुल गांधी पर तीखा पलटवार, मेगा रैली को बताया ‘फ्लॉप शो’  वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे से गूंजा रामलीला मैदान: विपक्ष ने दिखाई एकजुटता, 10 लाख की भीड़ का दावा .. देखें तस्वीर छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं से मिली नई ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार
Home » कोरबा » कोरबा न्यूज » पाली-दीपका मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, एक युवक की मौत और तीन युवतियां घायल

पाली-दीपका मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, एक युवक की मौत और तीन युवतियां घायल

Share:

 

छत्तीसगढ़/कोरबा: पाली-दीपका मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राम बंधाखार के तिवरता पेट्रोल पंप के पास आज एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक में सवार तीन युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

दुर्घटना का विवरण

– मृतक युवक की पहचान अभय (निवासी खरमोरा) के रूप में हुई है।
– वह अपनी बाइक में नूनेरा निवासी युवतियों, राधा, रौशनी और आँचल के साथ कनकी मेला जा रहा था।
– अज्ञात कारणों से उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

घायलों का उपचार

– स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए 112 वाहन की मदद से घायलों को पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहाँ उनका प्राथमिक उपचार जारी है।

क्षेत्रवासियों की मांग

– घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने दुर्घटना के कारणों की गहन जांच कराने और सड़क पर यातायात सुरक्षा के प्रभावी उपाय करने की मांग की है।
– पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है ।

शोक में डूबा क्षेत्र

– युवक की असामयिक मौत से गांव में मातम का माहौल है।
– परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने भी हादसे पर दुख व्यक्त किया है।