The holy beginning of building “Neem Ka Bada” in Korba… The ceremony was far from speeches… District Chamber of Commerce and Industries said that everyone’s support was received
छत्तीसगढ़/कोरबा 18 जुलाई 2025: 17 जुलाई को कोरबा में जिला चेम्बर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज और नगर पालिक निगम के संयुक्त तत्वावधान में गौमाता चौक सीतामणी के पास स्थित भू-भाग को “नीम का बाड़ा” बनाने की पावन शुरुआत हुई। करीब एक एकड़ बाउंड्री वॉल की गई जगह इस अवसर पर 150 नीम के पौधे लगाकर शहर के प्रवेश द्वार को हरितिमा युक्त करने की शुरुआत की गई।
वृक्षारोपण समारोह में भाषण बाजी नहीं.. सबने अपने हाथों से लगाया नीम का पौधा
– इस वृहद गरिमामय वृक्षारोपण समारोह में महापौर संजू देवी सिंह राजपूत, आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, सभापति नूतन सिंह ठाकुर , रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन रामसिंह अग्रवाल, जिला चेम्बर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज कोरबा के अध्यक्ष योगेश जैन, महामंत्री नरेंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ओमी रामानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर पी तिवारी, अशोक चावलानी, पारस जैन, राजेश बगड़िया, मनीष अग्रवाल दर्री, डा राजीव गुप्ता, आकाश सिंघानिया, प्रकाश कोचर, डा प्रिंस जैन, विनोद सिन्हा, सतेन्द्र पुरी, महेंद्र चोपड़ा, महेंद्र बोहरा, राजेश अग्रवाल वकील, संजय सिंह, अप्पा राव, गुड्डू साहु, महेंद्र शर्मा, पंकज अग्रवाल, अशोक सचदेव, शंकर अग्रवाल, विष्णु शंकर मिश्रा, मनीराम साहु, संजु , अमित अग्रवाल, आदित्य शास्त्री, राजेश अग्रवाल गायत्री, अरुण त्रिपाठी, अरुण अग्रवाल, मुकुल जैन, पवन अग्रवाल एडवोकेट, राधेश्याम अग्रवाल, ओमप्रकाश केसरवानी, सत्यनारायण बुधिया, गोपाल अग्रवाल, सुरेश चावलानी, सुरेश वैष्णव, कन्हैया कलवानी, अंकित सावलानी, मनोज अग्रवाल, पुरुषोत्तम शर्मा, विक्की सचदेव, राजेश रामानी, विजय अग्रवाल, चिंतामणि साहु, बजरंग लाल अग्रवाल, सूरज अग्रवाल, लकेश गंगवानी, सुनील तिवानी, सतीश अग्रवाल, अलंकार नायडू, निराकर बेहरा, श्रेयांस जैन, विनय मोदी, बालकृष्ण श्रीवास, नरेश अग्रवाल, संजय शर्मा , प्रशांत गुप्ता , राधेश्याम जी अग्रवाल , दीपक राणा , पवन अग्रवाल , उत्तम अग्रवाल, बाबूलाल अग्रवाल,महादेव प्रसाद अग्रवाल, पवन कुमार अग्रवाल, निगम अधिकारी सुरेश बरुआ, आनंद राठौर, पीयुष राजपूत, मनमोहन, सुरेश, रतन, तरुण गोस्वामी, अरुण सिंघानिया सहित लगभग 150 व्यापारी बंधुओं ने अपने श्रद्धेय के नाम पर शिला पट्टिका लगाकर अपने हाथों से नीम का पौधा लगाया।
– इस अवसर पर किसी प्रकार का मंचीय कार्यक्रम आयोजित नहीं था,न ही भाषण बाजी हुई।
सभी का सहयोग मिला: योगेश
– जिला चेम्बर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष योगेश जैन ने कहा कि सभी के सहयोग से जनहित में एक अच्छे कार्यक्रम की शुरुआत हो पायी है।
वृक्षारोपण का महत्व
– वृक्षारोपण से शहर की हरितिमा बढ़ेगी और पर्यावरण को भी लाभ मिलेगा।
– नीम के पौधे औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं और शहर के निवासियों के लिए लाभदायक होंगे।
– इस पहल से शहर के प्रवेश द्वार को भी सुंदर बनाया जा सकेगा।आयोजकों का आभार
– जिला चेम्बर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष योगेश जैन, महामंत्री नरेंद्र अग्रवाल और कोषाध्यक्ष ओमी रामानी ने नगर पालिक निगम और उपस्थित व्यापारी बंधुओं का धन्यवाद ज्ञापित किया है।
– उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही यह संभव हो पाया है और आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ।








