Latest News
छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं से मिली नई ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार कोरबा कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई: काम में लापरवाही और अनुपस्थिति पर पटवारी निलंबित 32 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर लौटेगी ‘मोहरा’: जानिए कैसे एक ‘अंधे विलेन’ के दम पर बनी थी 90 के दशक की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर! सर्दियों का सुपर फ्रूट: रोज सुबह अमरूद खाने के हैरान करने वाले फायदे और जरूरी सावधानियां महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल: क्या फिर एक होंगे उद्धव और शिंदे? एक नेता के बयान से सियासी पारे में उबाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल की जयंती पर देश को किया संबोधित, कहा- भारत अब रुकने वाला नहीं
Home » कोरबा » कोरबा न्यूज » चर्चित पॉममॉल कांड: साहिबा और छोटू पर केस दर्ज, नशे में पुलिस से की थी हुज्जतबाजी

चर्चित पॉममॉल कांड: साहिबा और छोटू पर केस दर्ज, नशे में पुलिस से की थी हुज्जतबाजी

Share:

 

छत्तीसगढ़/कोरबा : नशे में पाम मॉल  में  हंगामा करने और पुलिसकर्मियों के साथ हुज्जबाजी व गाली गलौज करने वाली गजाला उर्फ साहिबा परविन और उसके पुरुष दोस्त अभिषेक उर्फ छोटू पर केस दर्ज किया गया है। दोनों पर सरकारी काम में बाधा डालने का भी आरोप है।

गजाला और अभिषेक मुड़ापार क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से दोनों की परेशानी बढ़ गई है। यह केस सीएसईबी चौकी में तैनात हवालदार धनंजय सिंह नेटी ने दर्ज कराया है। इसमें नेटी ने बताया है कि पांच जुलाई की रात लगभग 12.30 बजे पॉम मॉल के बाहर मारपीट की सूचना उन्हें पुलिस कंट्रोल रूम के वायरलेस सेट पर मिली थी। इसमें बताया गया था कि टीपी नगर में स्थित पॉम मॉल के पास युवक आपस में मारपीट लडाई झगड़ा कर रहे हैं। इसकी सूचना पर नेटी घटनास्थल रवाना हुए थे। वहां पहुंचकर उन्होंने देखा कि मौके पर सिटी कोतवाली कोरबा के सहायक उप निरीक्षक टंकेश्वर यादव भी पहुंचे थे। मॉल के बाहर रोड में काफी संख्या में युवक आपस में मारपीट कर रहे थे। पुलिस स्टाफ ने मिलकर लड़कों को काफी समझाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन वे लोग नहीं मान रहे थे। इसमें एक लड़का लड़की स्कूटी सीजी 12 बीए से मॉल पहुंचे थे। जो शराब के नशे में थे और पुलिस टीम के साथ अश्ली गलौच कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि दोनों ने उपद्रव कर कार्य में बाधा डाला। इसमें अभिषेक सिंह उर्फ छोटू पिता विनय करीब 30 साल एवं गजाला उर्फ साहिबा पिता फरीद करीब 25 साल शामिल है।

latest news