Home » देश » मुरमा जी, रायपुर रैली में खड़गे की जुबान फिसली, बीजेपी ने साधा निशाना, सार्वजनिक माफी मांगने को कहा

मुरमा जी, रायपुर रैली में खड़गे की जुबान फिसली, बीजेपी ने साधा निशाना, सार्वजनिक माफी मांगने को कहा

Share:

 

नेशनल न्यूज: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस की सभा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जुबान फिसल गई। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का नाम गलत उच्चारित करते हुए उन्हें ‘मुरमा जी’ कह दिया, जिसके बाद बीजेपी ने इस चूक को बड़ा मुद्दा बना लिया है दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की यह टिप्पणी उस समय आई थी जब रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में भारी बारिश के बावजूद कांग्रेस की रैली में बड़ी भीड़ उमड़ी थी।

भाजपा का हमला

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा, “मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए इस्तेमाल किए गए आपत्तिजनक शब्द कांग्रेस पार्टी की आदिवासी विरोधी मानसिकता को दर्शाते हैं. उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का भी अपमान किया है. हर कोई मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस पार्टी की निंदा कर रहा है. आपने (कांग्रेस ने) राष्ट्रपति को बिना किसी सम्मान के ‘मुरमा जी’ कहकर संबोधित किया और फिर अंत में उन्हें भू-माफिया कह दिया. पूरा देश जानता है कि अगर कोई भू-माफिया है, तो वह नकली गांधी परिवार है.”

बीजेपी ने खरगे से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की

बीजेपी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के खिलाफ कुछ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने के खिलाफ सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की. इससे एक दिन पहले खरगे ने छत्तीसगढ़ में एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुर्मू और पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के नामों का कथित तौर पर गलत उच्चारण किया था, लेकिन तुरंत ही अपनी गलती सुधार ली थी.

खरगे ने क्या दिया था बयान?

कांग्रेस अध्यक्ष ने सोमवार को रायपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह भी कहा था, ‘‘बीजेपी हमेशा (द्रौपदी) मुर्मू जी और (राम नाथ) कोविंद जी को देश का राष्ट्रपति बनाने की बात करती है, लेकिन क्या पार्टी ने यह सब हमारी संपत्ति, जंगल, जल और जमीन छीनने के लिए किया है.’’

कांग्रेस के डीएनए में दलित विरोधी, आदिवासी विरोधी

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने खरगे पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि इससे कांग्रेस के डीएनए में मौजूद दलित विरोधी, आदिवासी विरोधी और संविधान विरोधी मानसिकता का पता चलता है. भाटिया ने आरोप लगाया, ‘‘खरगे बड़ी-बड़ी बातें करते हैं- आपने रामनाथ कोविंद जी को ‘कोविड’ कहा- आप ‘मुरमा जी’ कहते हैं और फिर उन्हें (राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को) भू-माफिया कहते हैं और आरोप लगाते हैं कि वह संपत्ति, जंगल छीनने के लिए राष्ट्रपति बनी हैं.’’ भाटिया ने मांग की कि खरगे, मुर्मू और कोविंद के खिलाफ अप्रिय और अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए माफी मांगें.

खरगे पर बीजेपी के आरोप पर कांग्रेस का पलटवार, पवन खेड़ा बोले- यह घटिया मानसिकता

बीजेपी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का अपमान करने का आरोप लगाया है। वहीं अब कांग्रेस ने बीजेपी के आरोपों पर पलटवार किया है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने इसे भाजपा की घटिया मानसिकता करार दिया है।

कांग्रेस नेता खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि बीजेपी का दोहरा चरित्र है। वे आदिवासी के तौर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक प्रतीक के रूप में पेश करते हैं, जबकि जमीन पर वे आदिवासी समुदायों का शोषण करते हैं। छत्तीसगढ़ में आदिवासियों पर अत्याचार कर रहे हैं। हजारों पेड़ों को काटा जा रहा है उनकी जमीन, जंगल और पानी छीना जा रहा है। यह लगातार अल्पसंख्यक, दलित और कमजोर वर्गों को परेशान कर रहे हैं। यह बीजेपी की मानसिकता है।

वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर मलिकार्जुन का यह वीडियो वायरल हो रहा है और बीजेपी ने कांग्रेस पर तीखे हमले शुरू कर दिए हैं। बीजेपी के आईटी सेल ने इस वीडियो को व्यापक रूप से शेयर कर कांग्रेस को घेरने का काम शुरू कर दिया है।

Leave a Comment