Home » देश » कारगिल युद्ध का हीरो हुआ हादसे का शिकार: जगुआर जेट क्रैश, पायलट और को-पायलट की मौत

कारगिल युद्ध का हीरो हुआ हादसे का शिकार: जगुआर जेट क्रैश, पायलट और को-पायलट की मौत

Share:

नेशनल न्यूज:राजस्थान के चूरू जिले में मंगलवार सुबह भारतीय वायुसेना का एक जगुआर फाइटर जेट क्रैश हो गया, जिसमें  पायलट एवं को-पायलट की मौत हो गई, उनके शरीर के टुकड़े टुकड़े हो गए । विमान  का मलबा हर तरफ बिखर गया । हादसे के दौरान जोरदार धमाका हुआ। मलबे के पास बूरी तरह से क्षतविक्षत शव के टुकड़े मिले यह हादसा रतनगढ़ क्षेत्र के भाणूदा गांव में हुआ।

हादसे की जानकारी

– चूरू एसपी जय यादव ने बताया कि राजलदेसर थाना क्षेत्र के गांव भाणूदा में प्लेन क्रैश हुआ है।

– इसमें दो लोगों की मौत हुई है, जिनके शव मलबे से बरामद किए गए हैं।

>- पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और जांच शुरू कर दी है.

जगुआर फाइटर जेट की विशेषताए

– यह फाइटर जेट 1979 से भारतीय वायुसेना का हिस्सा है।

– इसकी गति 1700 किमी/घंटा है और यह 36,000 फीट तक उड़ान भर सकता है।

– यह विमान लेजर गाइडेड बम और मिसाइलों से लैस हो सकता है।

– कारगिल युद्ध में इसने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

*भविष्य पर सवाल*

इस हादसे ने जगुआर विमानों की सुरक्षा और भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या अब इनके रिटायर होने का समय आ गया है? भारतीय वायुसेना धीरे-धीरे जगुआर विमानों को रिटायर कर रही है, लेकिन इस हादसे ने उनकी सुरक्षा पर बहस छेड़ दी है

Leave a Comment