Latest News
ममता बनर्जी का बदला राजनीतिक अंदाज: दिल्ली की रैली में सोनिया गांधी को बताया अपनी नेता, विपक्षी समीकरणों पर टकटकी ‘ये हिंदुस्तान आपके अब्बू जान का नहीं…’: रामलीला मैदान रैली पर बीजेपी का राहुल गांधी पर तीखा पलटवार, मेगा रैली को बताया ‘फ्लॉप शो’  वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे से गूंजा रामलीला मैदान: विपक्ष ने दिखाई एकजुटता, 10 लाख की भीड़ का दावा .. देखें तस्वीर छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं से मिली नई ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार कोरबा कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई: काम में लापरवाही और अनुपस्थिति पर पटवारी निलंबित 32 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर लौटेगी ‘मोहरा’: जानिए कैसे एक ‘अंधे विलेन’ के दम पर बनी थी 90 के दशक की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर!
Home » छत्तीसगढ़ » CG News: 15 करोड़ की ठगी के मामले में KK को कोर्ट ने भेजा जेल, अगली सुनवाई 21 को

CG News: 15 करोड़ की ठगी के मामले में KK को कोर्ट ने भेजा जेल, अगली सुनवाई 21 को

Share:

छत्तीसगढ़/रायपुर 7 जुलाई 2025: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी स्वंभू तांत्रिक के.के. श्रीवास्तव को रायपुर कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। श्रीवास्तव को 12 दिन की पुलिस रिमांड के बाद सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया था। रायपुर कोर्ट में अब मामले की सुनवाई 21 जुलाई को होगी। केके श्रीवास्तव पर 15 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप है, जिसमें उन्होंने खुद को बड़े नेताओं का करीबी बताकर एक बिल्डर को 500 करोड़ रुपये का सरकारी प्रोजेक्ट दिलवाने का झांसा दिया था।

पूछताछ में क्या सामने आया?

सूत्रों के अनुसार पूछताछ में श्रीवास्तव के राजनीतिक संपर्क, संदिग्ध आर्थिक लेन-देन और कुछ प्रभावशाली लोगों से जुड़ी जानकारियां सामने आई हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी इन बिंदुओं पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।

मामले की मुख्य बातें:

– ठगी का आरोप: के.के. श्रीवास्तव पर दिल्ली की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी रावत एसोसिएट्स के मालिक अशोक रावत से 15 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप है।
– पुलिस जांच: पुलिस ने श्रीवास्तव के बैंक खातों की जांच की, जिसमें 300 करोड़ रुपये का संदिग्ध लेन-देन पाया गया।
– आयकर विभाग की जांच: मामला आयकर विभाग को सौंपा गया है, और प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी इस मामले पर नजर रखे हुए है।

– भोपाल से हुई गिरफ्तारी

सूचना मिलने पर EOW की टीम ने के.के. श्रीवास्तव को भोपाल के एक होटल से गिरफ्तार किया और फिर रायपुर लाकर कोर्ट में पेश किया गया।

– राजनीतिक गलियारों में चर्चा

के.के. श्रीवास्तव की गिरफ्तारी और पूछताछ ने छत्तीसगढ़ की राजनीति में नया मोड़ ला दिया है, भाजपा इसे भ्रष्टाचार का मामला बता रही है, जबकि कांग्रेस इसे राजनीतिक प्रतिशोध बता रही है।

latest news